माया देवी यूनिवर्सिटी देहरादून, स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने आज “अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस” पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूकता का दिया सन्देश।

Spread the love

 

ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)

 

 

     माया देवी यूनिवर्सिटी देहरादून, स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने आज “अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस” पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूकता का दिया सन्देश।

 

 

           विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माया देवी विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली नुक्कड़ प्रस्तुति के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक समस्याओं को समझने तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता का संकल्प लिया।

 

          विश्व स्वास्थ्य संगठन की (WHO) थीम “स्वास्थ्य के लिए एक जुट रहे” रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रेखांकित इस संदेश का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के अनुभवों को सुनना तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों, सेवाओं और निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वास्तविक बदलाव के लिए प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों और विचारों को महत्व देना आवश्यक है।

 

                नुक्कड़ नाटक में स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के संजीव, नीशा कुमारी और माधव बंसल ने भाग लिया। वहीं स्कूल ऑफ फार्मेसी से फरीद अख्तर मोहम्मद साहिब, वंश पाल, मयूर तथा प्रिंस सैनी ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त स्कूल ऑफ आर्ट्स के दिनेश टाक ने भी नुक्कड़ नाटक में जोरदार प्रस्तुति दर्ज कराई।

 

               माया देवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए, संदेश दया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और भावनात्मक कठिनाइयों को कमजोरी या सामाजिक कलंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसे समय में प्रभावित व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनना, उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना और उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

              नुक्कड़ नाटक की सूत्रधार श्रीमती भावना अरोरा और डॉ. निधि गर्ग रही, कार्यक्रम का संकलन, कुमार मयंक एवं श्रीमती रविशा कुड़ियाल का रहा। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विनोद ठाकुर व डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विजय कुमार, डॉ. आर. बि. सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्रीमती क्रिस्टीना, सुश्री आरती, श्री अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्ट्डीज के संकाय-अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

  • Related Posts

    सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब।   दस कुन्तल…

    आधुनिक गढ़वाली कविता पर विमर्श संगोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     आधुनिक गढ़वाली कविता पर विमर्श संगोष्ठी आयोजित।   ——————- ​                 देहरादून:  रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 9 views
    सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब।

    आधुनिक गढ़वाली कविता पर विमर्श संगोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • October 11, 2026
    • 6 views
    आधुनिक गढ़वाली कविता पर विमर्श संगोष्ठी आयोजित।

     शांत रहो, पर कमजोर नहीं

    • By User
    • October 11, 2026
    • 10 views
     शांत रहो, पर कमजोर नहीं

    नवी पिल्ले : न्याय के लिए संघर्ष को मिला नोबल सम्मान।

    • By User
    • October 11, 2026
    • 7 views
    नवी पिल्ले : न्याय के लिए संघर्ष को मिला नोबल सम्मान।

    मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा।

    • By User
    • October 11, 2026
    • 9 views
    मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा।

    सेना के सिपाही से भारतीय प्रेस परिषद तक, संघर्ष और साधना का सफर।

    • By User
    • October 11, 2026
    • 9 views
    सेना के सिपाही से भारतीय प्रेस परिषद तक, संघर्ष और साधना का सफर।