ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं)
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस” के अनुक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरंभ नालसा थीम गीत ‘एक मुट्ठी आसमान’ चलाकर किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, समानता, बाल विवाह निषेध, बालिका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर, घरेलू हिंसा, पोक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, पीओएसएच एक्ट, नि: शुल्क कानूनी सहायता, सम्मान, सलाह व परामर्श, कानूनी अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य, सन्तानों का दायित्व, परिवार व स्थाई लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गये।
जागरूकता शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मटेला धपोला, अध्यापक गण, अधिकार मित्र विनीता आर्या व संदीप सिंह नयाल उपस्थित रहे।






