ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की पिटाई के बाद एक्शन में आई देहरादून, हिस्ट्रीशीटरों की परेड दोबारा हुई शुरू

Spread the love

देहरादून। ऋषिकेश में शराब माफिया की ओर से यू-ट्यूबर की पिटाई के मामले में दून पुलिस हरकत में आई है। लंबे समय से बंद पड़ी हिस्ट्रीशीटरों की परेड दोबारा से शुरू हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर जनपद के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। मौजूदा समय में उनकी गतिविधियां हैं, इसके बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीट में उन अपराधियों को रखा जाता है, जिनका अपराधिक गतिविधियों का इतिहास है या फिर वह लोग जिन्हें समाज के लिए खतरा माना जाता है।

एक सितंबर को पुराने हिस्ट्रीशीटर सुनील गंजे ने की थी यू-ट्यूबर की पिटाई

समय-समय पर हिस्ट्रीशीटरों को थानों में परेड के लिए बुलाया जाता है। इस दौरान उनकी गतिविधियों के बारे में पता किया जाता है कि वह इन दिनों क्या कर रहे हैँ। इसके साथ ही जो हिस्ट्रीशीट फरार होते हैं, उनकी तलाश की जाती है। जनपद में हिस्ट्रीशीटरों की परेड लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी।

एक सितंबर को ऋषिकेश में पुराने हिस्ट्रीशीटर सुनील गंजे की ओर से यू-ट्यूबर की पिटाई की घटना के बाद अचानक पुलिस जागी और एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराने के निर्देश दिए।

सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर परेड कराई

बुधवार व गुरुवार को दो दिन सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी परेड कराई गई। एक-एक हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी जुटाई गई और इसके बाद सत्यापन किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी व उनका भौतिक सत्यापन करने के लिए उनकी थाने पर परेड कराने के निर्देश दिए गये हैं।

जनपद नगर व देहात क्षेत्र के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड करवाई गई। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल न होने व उनके विरुद्ध कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करने के संबंध में बताया गया।

सभी हिस्ट्रीशीटरों के फोटोग्राफ व निवास संबंधी विवरण को नोट किया गया। इस दौरान सभी हल्का प्रभारी व बीट कर्मचारियों को हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।