मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
अल्मोड़ा ऐतिहासिक मल्ला महल में गोल्ज्यू महोत्सव
में शामिल हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा।
अल्मोड़ाः ऐतिहासिक मल्ला महल, अल्मोड़ा में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के चतुर्थ दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार धूम देखने को मिली। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। यह महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, लोककलाओं को प्रोत्साहित करने और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास है।
चतुर्थ दिन असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोककलाओं एवं नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिला। वहीं, उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
महोत्सव की स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक विकास भारद्वाज जी ने अपनी शानदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित देवतुल्य जनता ने खूब उत्साह दिखाया और पूरा परिसर संगीत की उमंग से सराबोर हो उठा। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां महोत्सव को और अधिक आकर्षक बना रही हैं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश नयाल जी, राज्यमंत्री श्री गोविन्द पिलख्वाल जी, राज्यमंत्री श्री कुन्दन लटवाल जी एवं हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती हिमानी कुंडू जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एडवोकेट आजाद खान, दीप्ति सोनकर, जगदीश चौहान, जगदीश नगरकोटी, विपिन भट्ट जी, अरुण वर्मा जी, भरतभूषण कुंडू जी, कैलाश गुरुरानी जी, संजय जोशी जी, मशहूर यूट्यूबर रीत मेहता, कंटेंट क्रिएटर गौरव थापा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
जय गोल्ज्यू महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोकआस्था, परंपराओं, कला और सामाजिक एकता का उत्सव है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।
महोत्सव के माध्यम से अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी पहचान को नई ऊर्जा मिल रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जनसहभागिता और कलाकारों के उत्साह से यह महोत्सव आने वाले दिनों में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।






