मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों पर हुई बैठक, कल तक मांगे सुझाव एवं आपत्तियां।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w)6395080071

मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों

    पर हुई बैठक, कल तक मांगे सुझाव एवं आपत्तियां।

               अल्मोड़ाः  अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज ईवीएम वेयर हाउस अल्मोड़ा में मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों, उनके नामों में संशोधन तथा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

       बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित बदलावों के संबंध में यदि किसी प्रकार की आपत्ति, सहमति अथवा कोई अतिरिक्त सुझाव हो, तो उसे 27 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

        अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से प्रस्तावित मतदेय स्थलों का परीक्षण कराया जाए। जिन भवनों की स्थिति जर्जर है अथवा जिन विद्यालयों के नाम में परिवर्तन हुआ है, उनका भी सत्यापन कर आवश्यक संशोधन प्रस्ताव समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों का परीक्षण किया जाए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनपद में वर्तमान में कुल 949 मतदेय स्थल हैं। इनमें 19 नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि 9 मतदेय स्थलों में नाम परिवर्तन तथा 3 मतदेय स्थलों में अन्य संशोधन प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 968 हो जाएगी।

    बैठक में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, तहसीलदार रवि साह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के खराब बयानबाजी को लेकर पुतला दहन। 

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    अल्मोड़ा ऐतिहासिक मल्ला महल में गोल्ज्यू महोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के खराब बयानबाजी को लेकर पुतला दहन। 

    • By User
    • October 26, 2026
    • 9 views
    भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के खराब बयानबाजी को लेकर पुतला दहन। 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर जिले के नलखेड़ा में माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में भव्य देवी लोक परियोजना का भूमि-पूजन किया।

    • By User
    • October 26, 2026
    • 10 views
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर जिले के नलखेड़ा में माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में भव्य देवी लोक परियोजना का भूमि-पूजन किया।

    लैटिन अमेरिका से ग्लोबल साउथ तक: 2026 के ब्राजीलियाई राष्ट्रपति चुनाव का ऐतिहासिक महत्व और नए राजनीतिक मायने।

    • By User
    • October 26, 2026
    • 15 views
    लैटिन अमेरिका से ग्लोबल साउथ तक: 2026 के ब्राजीलियाई राष्ट्रपति चुनाव का ऐतिहासिक महत्व और नए राजनीतिक मायने।

    पश्चिम एशिया संकट और भारत की रणनीतिक सक्रियता: केवल बयानो से आगे बढ़ने की आवश्यकता।

    • By User
    • October 26, 2026
    • 18 views
    पश्चिम एशिया संकट और भारत की रणनीतिक सक्रियता: केवल बयानो से आगे बढ़ने की आवश्यकता।

    मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों पर हुई बैठक, कल तक मांगे सुझाव एवं आपत्तियां।

    • By User
    • October 26, 2026
    • 14 views

    • 17 views
    अल्मोड़ा ऐतिहासिक मल्ला महल में गोल्ज्यू महोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा।