संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड का किया भूमि पूजन जिसमें रहवासियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा मिलेगी और हनुमान मंदिर के पास चौक एवं गलियों में होगा सड़क निर्माण।
कानड़ः नगर परिषद कानड़ के वार्ड क्रमांक 04 में सड़क निर्माण कार्य को गति देते हुए हनुमान मंदिर के पास चौक एवं गलियों में 18.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा बाई बाबूलाल बीजापारी ने जनप्रतिनिधियों एवं पार्षद और वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
सीसी रोड निर्माण कार्य होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार होने से स्थानीय रहवासियों को राहत मिलेगी।
लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता वाले क्षेत्र में यह निर्माण कार्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल जी बीजापारी,नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर, पार्षद ओमप्रकाश पालीवाल, दरबार सिंह आर्य, रमेश सूर्यवंशी, विजयालक्ष्मी राजेश माली, रचना राजेश शर्मा बनेसिंह चौहान, राजेश जी शर्मा,एल्डरमैन दिनेश अंकल, अंकुर शिंदे, अनिल मालवीय, नीलम शर्मा एवं पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठजन जोरावर सिंह बीजापारी, कन्हैयालाल परमार,महेंद्र पालीवाल, संतोष चावड़ा, ओमप्रकाश चावड़ा , नरेंद्र चावड़ा एवं राधेश्याम पड़िहार सहित पत्रकारगण और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।







