जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मतदान केंद्रों एवं मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w) 6395080071

 

 

 

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मतदान केंद्रों एवं मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा।

 

           मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित                 करने और छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया।

 

 

 

    अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदान केंद्रों के सत्यापन, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता, सेक्टर निर्धारण तथा मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने पर जोर दिया।

 

         जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कर सुविधाओं की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप तथा मतदाताओं के आवागमन की सुगम व्यवस्था सहित आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सत्यापन के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए।

 

      सेक्टर निर्धारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भौगोलिक परिस्थितियों, मतदान केंद्रों की दूरी, पहुँच मार्गों तथा प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टरों का निर्धारण इस प्रकार किया जाए कि संबंधित मतदान केंद्रों तक सुगमतापूर्वक पहुँचा जा सके और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो।

 

          जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा प्रविष्टियों में मिलने वाली त्रुटियों का नियमानुसार सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से किए जा रहे सत्यापन कार्य की नियमित निगरानी करने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज होने की पुष्टि करने को कहा।

 

            बैठक में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उनके नाम नियमानुसार शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अर्हता पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर बल दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे।

 

      बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र उपस्थित रहीं तथा सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस कार्यालय में विधायक मनोज तिवारी द्वारा पत्रकार वार्ता।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    विधायक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यालय में विधायक मनोज तिवारी द्वारा पत्रकार वार्ता।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 5 views
    कांग्रेस कार्यालय में विधायक मनोज तिवारी द्वारा पत्रकार वार्ता।

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मतदान केंद्रों एवं मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 12 views
    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मतदान केंद्रों एवं मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा।
    • By User
    • October 29, 2026
    • 11 views

    विधायक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 14 views
    विधायक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    मौसम के बदले मिजाज से केदारनाथ सहित हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, ठंड बढ़ी।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 10 views
    मौसम के बदले मिजाज से केदारनाथ सहित हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, ठंड बढ़ी।

    चलनी के आर-पार: कुंवारों का रुआंसा आसमान और सुहागियों की जमीनी जंग।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 10 views
    चलनी के आर-पार: कुंवारों का रुआंसा आसमान और सुहागियों की जमीनी जंग।