मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मतदेय स्थलों के संशोधन / परिवर्धन प्रस्तावों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।
अल्मोड़ाः अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज ईवीएम वेयरहाउस में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके नामित अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संशोधन एवं परिवर्धन संबंधी प्रस्तावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मतदेय स्थलों से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित नए परिवर्तनो, संशोधनों एवं परिवर्धन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने प्रस्तावों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी साझा की, ताकि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित बदलावों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों एवं उनसे संबंधित जानकारी पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक का उद्देश्य मतदेय स्थलों से संबंधित संशोधन, परिवर्तन एवं परिवर्धन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रस्तावों से अवगत कराना तथा उनके साथ समन्वय स्थापित करना रहा।






