संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सुवा नृत्य-गीत की धूम, प्री-दीपावली मिलन समारोह में बिखरी खुशियां, महानदी घाट पर दीपदान कर मनाया राधा-अहोई अष्टमी पर्व।
विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मान।
नवापारा राजिमः 1 नवंबर, रविवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर श्री शक्ति वाहिनी विप्र महिला मंडल नवापारा द्वारा दिवाली मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विप्र समाज के मेधावी छात्र छात्राओं, असितांग भट्ट, सात्विकी शर्मा, संजली शर्मा, इंद्राज द्वेदी, सुक्रिति तिवारी, सिद्धि तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. श्वेता पांडे (संजीवनी हॉस्पिटल), श्रीमती ओम कुमारी साहू (नगर अध्यक्ष, नवापारा), श्री मती अनामिका भट्ट (प्राचार्य, बचपन स्कूल), श्रीमती कविता शर्मा (दावड़ा इंटरनेशनल की हेड), श्रीमती सीमा शर्मा (जनपद सदस्य राजिम) एवं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छोटी कन्याओं द्वारा मनमोहक सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं महिला मंडल की बहनों ने पारंपरिक राउत नाचा की मनोरंजक प्रस्तुति देकर उत्सव में चार चाँद लगा दिए।
पूरे कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन लेखिका सरोज कंसारी द्वारा किया गया।
इसके पश्चात सभी ने फुलझड़ियाँ एवं अनार जलाकर दीपावली की खुशियाँ मनाईं गई।
कार्तिक मास के पावन अवसर पर सभी बहनें नदी तट पर पहुँचीं, जहाँ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से दीपदान किया गया तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।
अतिथियों नें कहा- यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिला एकता, आपसी प्रेम, सामाजिक सहभागिता, शिक्षा के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का सुंदर संगम रहा। सभी बहनों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।
सभी अतिथियों का लक्ष्मी-गणेश की सुंदर प्रतिमा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अंत में उपाध्यक्ष श्रीमती किरण तिवारी ने आभार व्यक्त किया।



आयोजन में तारिणी शर्मा, नीरजा पांडे, कल्पना पांडे, रानी पांडे, वर्षा मिश्रा, अनीमा मिश्रा, हितेश्वरी द्विवेदी, रेणुका तिवारी, किरण तिवारी, रश्मि तिवारी, नेहा शर्मा, शैल शर्मा, ऐश्वर्या शर्मा, रुचि शर्मा, पूजा शर्मा, आयुषी शर्मा, मुक्ति शर्मा, शीला दुबे, स्वाति उपाध्याय एवं प्रतिभा शर्मा अंजू तिवारी, ममता मिश्रा सहित सभी सदस्य बहनों की सहभागिता रही। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






