सौजन्यः बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्यप्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशों के अधीन एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलीराजपुर में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री जय पाटीदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं श्री रेमसिंह डुडवे सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा सहभागिता की गई।
शिविर में श्री जय पाटीदार द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साइबर अपराध के अंतर्गत आनलाइन धोखाधडी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, आनलाइन ब्लैकमेलिंग, व्यक्तिगत फोटो एवं वीडियो का दुरूपयोग तथा अनजान व्यक्तियों द्वारा इंटरनेट के माध्यम से संपर्क कर अनुचित गतिविधियों में शामिल करने जैसे अपराध हो सकते है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी, बैंक संबंधी विवरण अथवा निजी फोटो शेयर नहीं करना चाहिए।
श्रीमती शक्ति रावत द्वारा छात्राओं को ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा अपने अधिकारों की जानकारी रखने का अधिकार है। उन्होनें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने हुए छात्राओं को किसी भी प्रकार के अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए पे्ररित किया।
श्री रेमसिंह डुडवे द्वारा पाॅक्सो एक्ट के बारे में बताया कि यह कानून बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझने, किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने तथा बिना किसी भय के अपने अभिभावको, शिक्षको अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशैली, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, साइबर क्राइम, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।



शिविर में श्री गेमनसिंह अलावा प्राचार्य, श्री दिनेश श्रीवास्तव मंडल संयोजक (विधि प्रभारी), शिक्षकगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर एवं छात्राएं उपस्थित रही।






