मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास ने बताया कि सेवाजन कार्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित।

अल्मोड़ाः 03 नवंबर 2026 सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास ने बताया कि आज क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय पी0जी0 कालेज परिसर रानीखेत में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कोटेक महिन्द्रा बैंक, एस0बी0आई0 बैंक, आई0डी0एफ0सी0 फर्स्ट बैंक, आर0बी0एल0 बैंक एक्सेस बैंक तथ पुखराज हैल्थ केयर के कम्पनी एच0आर0/प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा कम्पनी एच0आर0/प्रतिनिधियों द्वारा लिये गये साक्षात्कार के उपरान्त कुल 214 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों को नगर सेवायोजन कार्यालय में कार्यरत् मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार एवं कनिष्ठ सहायक अर्जुन आर्या द्वारा रोजगार मेले से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा बेराजगार अभ्यर्थियों का क्यू0आर0 कोड के माध्यम से रोजगार मेले के लिए पंजीकरण किया गया।






