संवाददाता नौगाँव: प्रदीप सिंह असवाल
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
त्यौहारों पर बाजार व्यवस्था को लेकर बड़कोट पुलिस ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के साथ बैठक ली।
बड़कोट: दीपावली, धनतेरस, भाईदूज त्यौहार नजदीक आने से जहाँ नगर पालिका बड़कोट के बाजार मे चहल पहल बढ़ गई है। वही बड़कोट में बाजार व्यवस्था, जाम कि समस्या, अतिक्रमण को देखते हुए बड़कोट थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने बाजार में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दुकानो के आगे सामान निर्धारित और सीमित दायरे में ही लगाया जाए, ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो। दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, अग्निशमन उपकरण रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना से बचा जा सके।
वहीं बैठक में व्यापारियों ने बाजार में फड़-फेरी पर रोक लगाने, बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों के सत्यापन, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, उपाध्यक्ष प्रदीप असवाल, मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहित थपलियाल, सरदार नौटियाल टीएसआई वीरेंद्र पंवार सहित टैक्सी यूनियन के सदस्य एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।






