सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं) (w) 6395080071
विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक
अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव को नजदीक आते ही, राजनीतिक पार्टियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के सतत् विकास के लिए कृतसंकल्प है और लगातार जनता को हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतकर पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता जनता के साथ, जमीन से जुड़कर, जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है।
कर्नाटक ने कहा कि हम जिले की हर विधानसभा से चुनाव जीतकर पुनः सरकार बनाएंगे। वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से एकजुट नहीं हो पा रहा, पार्टी में बिखराव है और उसे जनता के कार्यों और विकास से कोई सरोकार नहीं है।
कर्नाटक ने आगामी दीपावली के त्योहार की समस्त जनपदवासियों शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष, नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट, रमेश जोशी, जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज, देवेन्द्र कर्नाटक, भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष अमित मेहता,हेम जोशी, ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल, प्रकाश मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








