उत्तराखंड सरकार की नई पहल से ट्रेकिंग रूट्स के पास होम स्टे बनाने वालों को प्रति कमरा 60 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा

Spread the love

 देहरादून।  उत्तराखंड में ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर और उससे लगे ट्रेक रूट के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में होम स्टे के दृष्टिगत नए भवन निर्माण करने पर संबंधित भवन स्वामी 60 हजार रुपये प्रति कक्ष के हिसाब से अनुदान ले सकता है।

शर्त यही है कि इसमें शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके अलावा जिन व्यक्तियों के पास भवन पहले ही बने हैं, उनके कक्षों को सुसज्जित करने के लिए 25 हजार रुपये तक अनुदान देय है। राज्य में ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना में यह प्रविधान किए गए हैं।

धामी सरकार राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के साथ ही इसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मेरी योजना-मेरी सरकार कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना लाई गई है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को किया जाएगा लाभान्वित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हों, यह सुनिश्चित किया जाए।  इस योजना के आकार लेने से जहां पर्यटकों व ट्रेकर के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं ग्रामीण आर्थिकी भी संवरेगी। साथ ही पलायन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

होम स्टे विकास को प्रोत्साहित करने वाली यह योजना भवनों के निर्माण में पहाड़ी शैली और स्थानीय स्थापत्य शैली को बढ़ावा देने पर भी जोर देती है। साथ ही होम स्टे संचालक का परिवार सहित वहां रहना आवश्यक है। इससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति से भी परिचित हो सकेंगे।
  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views

    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।