ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

देरादूण: बुधवार 11 नवंबर 2026 सौं-करार लोकभाषा साहित्यिक समिति की ओर से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ के दिशा-निर्देशन में राजधानी देरादूण में महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व, पर एक काव्यांजली संगोष्ठी आयोजित की गई
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्यवसायी जयप्रकाश अमोला, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डायट देहरादून रोकश जुगरान, कवि और समीक्षक कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र पंवार, साहित्यकार महेन्द्र विद्यालंकार ने द्वीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश अमोला ने इस कार्यक्रम पर महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल को याद करते उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र पंवार ने कवि के विविध साहित्यिक विधाओं पर बात की और गढ़वाली कविता को पारम्परिक परम्परा से इतर समकालीन समाज, सता पर काव्यात्मक दृष्टि की बात की और कवि कर्म के सकारात्क विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया साथ ही पहाड़ के वर्तमान हाल पर विमर्श को रेंखाकित किया। विशिष्ट राकेश जुगरान ने भाषा साहित्य, भूमि के बाहरी हस्तक्षेप और अतिक्रमण पर अपना चेतनात्मक वक्तव्य रखा। महेन्द्र विद्यालंकार ने कन्हैयालाल डंडरियाल के जीवन के अनछुए संस्मरण और उनकी साहित्यिक यात्रा पर अपने पठनीय विचार प्रस्तुत किए। साहित्यकार रमाकांत बेंजवाल ने कविताओं के संबंध के अपने सुझावात्मक विचार रखे। वहीं अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ ने गढ़वाली साहित्य के सूर्य के इस विलक्षण व्यक्तित्व और कृतित्व, रचना संसार पर स्मरणीय साहित्यिक विचार प्रस्तुत किए और उनका गढ़वाली साहित्य में विशिष्ठ योगदान को प्रतिबिंबित किया। डाॅ. सत्यानन्द बडोनी ने कवि को याद करते हुए उनकी साहित्यिक प्रतिभा को उजागर किया और काव्यात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर अर्चना गौड़, ओमप्रकाश सेमवाल, आलोक मलासी, योगेश सकलानी, सुशील चन्द्रा, गीता गैरोला, प्रो.सुमीत नैथानी, चन्द्रदत्त सुयाल, पंकज सुंदरियाल, पृथ्वी सिंह केदारखण्डी, मधुरवादिनी तिवारी, आदि कवियों ने कविता पाठ किया जिसमें पहाड़ के वर्तमान मुद्दे, जनता के ज्वलंत सवाल, महंगाई, राजनीतिक परिदृश्य, जीवन के कटु यथार्थ, लोक जीवन की सूक्ष्म संवेदनाओं का अनूठा साहित्यिक समावेश था।
इस काव्यांजली एंव संगोष्ठी का सफल संचालन कवयित्री रक्षा बौड़ाई ने किया और इस कार्यक्रम के अवसर पर कवि दिनेश डबराल, गौरव सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









