संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
कानड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी का मुद्दा कलेक्टर तक पहुंचा।
कानड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के करीब 84 गांवों से जुड़ा हुआ है।
प्रेस क्लब ने जनविश्वास शिविर में सौंपा आवेदन, कलेक्टर ने डॉक्टर की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के दिए निर्देश।
कानड़: नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का मुद्दा शुक्रवार को आयोजित जनविश्वास शिविर में उठा। प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक डॉक्टर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कानड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के कानड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी का मुद्दा कलेक्टर तक पहुंचा।
प्रेस क्लब ने जनविश्वास शिविर में सौंपा आवेदन, कलेक्टर ने डॉक्टर की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के दिए निर्देश।
कानड़: नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का मुद्दा शुक्रवार को आयोजित जनविश्वास शिविर में उठा। प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक डॉक्टर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कानड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के करीब 84 गांवों से जुड़ा हुआ है। इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी होने के बावजूद केंद्र लंबे समय से डॉक्टर और अन्य स्टाफ की कमी सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेस क्लब द्वारा पूर्व में भी इस समस्या को उठाया गया था। शुक्रवार को जनविश्वास शिविर में एक बार फिर कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बैरागी, अध्यक्ष दारा सिंह आर्य, सचिव जाफर हुसैन, महेंद्र बीजापारी, गोवर्धन कुम्भकार, मुकेश आचार्य, देवेंद्र, श्याम सौराष्ट्रीय, मनोज त्रिवेदी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाएंगे समस्या
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बैरागी ने कहा कि नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 84 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का दारोमदार है। ऐसे में यहां डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होना जरूरी है। यदि जनहित से जुड़ी इस समस्या का गंभीरता से निराकरण नहीं किया गया तो प्रेस क्लब पुनः इस मामले को उठाएगा और मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग करेगा। 84 गांवों से जुड़ा हुआ है। इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी होने के बावजूद केंद्र लंबे समय से डॉक्टर और अन्य स्टाफ की कमी सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेस क्लब द्वारा पूर्व में भी इस समस्या को उठाया गया था। शुक्रवार को जनविश्वास शिविर में एक बार फिर कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बैरागी, अध्यक्ष दारा सिंह आर्य, सचिव जाफर हुसैन, महेंद्र बीजापारी, गोरधन, मुकेश आचार्य, देवेंद्र, श्याम सौराष्ट्रीय, मनोज त्रिवेदी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाएंगे समस्या
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बैरागी ने कहा कि नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 84 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का दारोमदार है। ऐसे में यहां डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होना जरूरी है। यदि जनहित से जुड़ी इस समस्या का गंभीरता से निराकरण नहीं किया गया तो प्रेस क्लब पुनः इस मामले को उठाएगा और मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग करेगा।






