त्योहारों पर वोट और तुष्टिकरण की राजनीति

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

 

                       दृष्टिकोण :

 त्योहारों पर वोट और तुष्टिकरण की राजनीति

 

 

 समाज में एक ऐसा वर्ग सक्रिय हो गया है, जो सनातन धर्म की मान्यताओं एवं परम्पराओं का मखौल उड़ाने में ही लगा रहता है। उस वर्ग को भारतीय सनातन पर्वों में ढोंग, ढकोसला और अंधविश्वास के दर्शन होते हैं, अन्य धर्मों के पर्वों में नहीं। यही कारण है कि वे पर्वों से जुड़ी मान्यताओं और परम्पराओं पर ऊँगली उठाने से बाज नहीं आते।

       कौन नहीं जानता कि भारतीय समाज में पर्व साझा संस्कृति के परिचायक तथा जन रोजगार का माध्यम होते हैं। पर्व के उल्लास में आम आदमी की किसी न किसी रूप में भागीदारी होती है, लेकिन जब कोई राजनीतिक व्यक्ति पर्वों के संबंध में विवादास्पद टिप्पणी करता है, तब वोट की राजनीति से जोड़कर ऐसी टिप्पणियों पर प्रतिक्रियाएँ होती ही हैं।

         कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली को खुशियों की ईद कहना भी सोची समझी राजनीति का अंश समझा जा सकता है। कारण स्पष्ट है कि क्या कभी कांग्रेस अध्यक्ष ने हिन्दू पर्वों के अतिरिक्त अन्य धर्मों के पर्वों के संबंध में ऐसी टिप्पणी की? क्या कभी कहा कि ईद खुशियों की दिवाली है या क्रिसमस खुशियों की ईद है? ऐसा प्रतीत होता है कि वोटों और तुष्टिकरण की राजनीति करने में कांग्रेस यह भूल जाती है कि सभी धर्मों में मनाए जाने वाले पर्वों को मनाने के पीछे कोई परंपरागत आधार होता है, जो संबंधित धर्म की मान्यताओं के अनुरूप होता है।

       ताज्जुब तब होता है कि जब अन्य धर्मों के अनुयायी हिन्दू समाज से जुड़े पर्वों के औचित्य पर प्रश्न खड़े करते हैं तथा अपने धर्मों में व्याप्त बुराइयों के संबंध में चुप्पी साध जाते हैं। जबकि इस तथ्य को नहीं नकारा जा सकता कि समाज का एक बड़ा मजदूरी पेशा तबका इन्हीं पर्वों के चलते समय समय पर अंशकालिक रोजगार पाता है। धार्मिक पर्वों पर आयोजित होने वाले मेले इस वर्ग की आजीविका का बड़ा साधन होते हैं।

       ऐसे में जनमानस से जुड़े साझा पर्वों के प्रति किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा सियासी भाषा का प्रयोग नितांत अनुचित व निंदनीय है।  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    उग हो सुरुज देव, भइल अरघ के बेर।

    Spread the love

    Spread the love  कुमार कृष्णन                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                               …

    सोनिया गाँधी की किताब?

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज                                         जवाहरमार्ग, इन्दौर        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उग हो सुरुज देव, भइल अरघ के बेर।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 8 views
    उग हो सुरुज देव, भइल अरघ के बेर।

     त्योहारों पर वोट और तुष्टिकरण की राजनीति

    • By User
    • November 13, 2026
    • 6 views
     त्योहारों पर वोट और तुष्टिकरण की राजनीति

    सोनिया गाँधी की किताब?

    • By User
    • November 13, 2026
    • 14 views
    सोनिया गाँधी की किताब?

    जिलाधिकारी ने किया अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा का स्थलीय निरीक्षण, खेल मैदान के विकास एवं पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 7 views
    जिलाधिकारी ने किया अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा का स्थलीय निरीक्षण, खेल मैदान के विकास एवं पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

    विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 8 views
    विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी का सम्मेलन।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 9 views
    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी का सम्मेलन।