ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
“ट्रांसजेन्डर अधिवेशन : स्कूल ऑफ लॉ, मायदेवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की सहभागिता”
देहरादूनः पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून के ऑडिटोरियम में आयोजित ट्रांसज़ेन्नडर अधिवेशन में मुख्य अथिति निवर्तमान जस्टिस श्री राजेश टंडन ने कहा कि आज के युग में महिला, पुरुष ओर ट्रांसजेन्डर तीनों को बराबर सम्मान से जीने का अधिकार भारतीय संविधान प्रदान करता है और प्रत्येक नागरिक की कानूनी जिम्मेदारी है कि वो सबका सम्मान करें एवं किसी के भी अधिकारों का हनन ना करें।
ट्रांसजेंडर वह व्यक्ति होते हैं जिनकी लैंगिक पहचान जन्म के समय तय किए गए उनके लिंग से अलग होती है। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति का शारीरिक रूप से पुरुष या महिला होना जन्म के समय तय होता है, लेकिन उसकी आंतरिक भावना और पहचान इसके विपरीत हो सकती है। जीव विज्ञान के अनुसार महिलाओ में गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में भ्रूण के विकास के दौरान हार्मोनल बदलाव, गुणसूत्रों की विविधता या विकासात्मक कारणों से ऐसा हो जाता है
अधिवेशन का आयोजन रितु गुज़राल फाउंडेशन देहरादून ने विधि-पाठशाला के रूप में की जहाँ विभिन्न गणमान्य समाज सेवकों सहित विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी सहभागिता की एवं ट्रांसजेन्डर के अधिकारों पर चर्चा की जिसमे श्री राकेश गुप्ता एडवोकेट, दीप्ती रावत भारद्वाज, आर.एस.राघव प्रमुख थे, इसी क्रम में मायादेवी यूनिवर्सिटी के लॉ-डीन प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन एवं सहायक प्रोफेसर रवीशा कुर्तियाल के निर्देशन में लॉ विभाग के छात्र-छात्राओ ने भी वहाँ अपने विचार जिसमे सोमी साहनी, शालिया, निशा कुमारी, वंशिका आर्या, जशनदीप कौर, सरगम भट्ट व हर्ष कुमार प्रमुख रहे।
अंत में फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु गुजराल ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।








