सुश्री सरोज कंसारी लेखिका एवं कवयित्री नवापारा राजिम रायपुर (छ. ग)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
लेख :
मैं ही वक्त हूँ : सुश्री सरोज कंसारी
———————————————-
हाँ, मैं ही वक्त हूँ। हर इंसान को बराबर अवसर देता हूँ। किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। जो मेरा सम्मान करता है, उसे मैं सुख-समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और संपत्ति देता हूँ। जो मेरी कद्र नहीं करता, उसके हिस्से में रोग, शोक, भय और पछतावा आता है। मेरे साये में ही सुख-दुख की हर कहानी लिखी जाती है। वक्त का पहिया हर पल घूमता रहता है। मैं सभी के कर्मों का हिसाब करता हूँ। वक्त से बचकर निकल पाना किसी के लिए संभव नहीं। वक्त हर किसी के लिए बराबर न्याय करता है। चाहे अमीर हो या गरीब, जो गलत करता है, उसे सज़ा ज़रूर देता हूँ।
किसी के साथ किया गया अन्याय, आतंक, धोखा, छल-षड्यंत्र, अपमान, बेईमानी और भावनाओं से खिलवाड़ का फल अवश्य मिलता है। वक्त के साथ ही पद-प्रतिष्ठा, रूप-रंग, यौवन, दौलत और शोहरत का घमंड उतर जाता है। किसी को आँसू देकर खुशी की चाह व्यर्थ है। कोई भी हद पार करे, तो उसे मैं अपना विकराल रूप दिखाता हूँ। मैं वक्त हूँ, किसी के हाथ नहीं आता। मुझे रोक पाना संभव नहीं। मैं वक्त हूँ, जो जैसा करता है, उसको वैसा ही फल देता हूँ।
मैं वक्त हूँ, बचपन से बुढ़ापे तक हर इंसान के लिए कीमती तोहफा हूँ। एक पल में मैं इंसान की ज़िन्दगी बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखता हूँ। वक्त के आगे हर किसी को झुकना पड़ता है। वक्त से बड़ा कोई नहीं। वक्त किसी का इंतज़ार नहीं करता। वक्त के साथ ही सब कुछ बदलता है। मैं हर पल सक्रिय, जागृत और कर्मशील हूँ। चलना मेरा काम है। वक्त किसी का सगा नहीं। हर इंसान के हिस्से में हूँ। जो वक्त की परवाह नहीं करते, वे वक्त के साथ मजबूर हो जाते हैं। रिश्तों को सहेजने, ज़िम्मेदारी निभाने, कर्तव्य के पथ पर चलने और व्यक्तित्व के विकास का मैं हर पल संदेश देता हूँ। मैं वक्त हूँ, एक बार गया तो वापस कभी नहीं आऊँगा। बचाओ मुझे, बनाओ मुझे। रोक नहीं सकोगे। बलवान हूँ मैं। हाँ, वक्त हूँ मैं।






