कवयित्री /लेखिका सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख
जो करना है, उसे पूरी ताकत से करो –सरोज कंसारी
हर इंसान के अपने अलग सपने होते हैं और वो उसे पूर्ण करना चाहते हैं। जीवन में कुछ कर गुजरने और बनने की चाह स्वाभाविक हैं। भावनाएं हर पल हमें भीतर से सुख- दुख की अनुभूति देती हैं।जो अच्छा लगे उसे पा लेने औऱ न लगे उसे छोड़ देने की सोच हर किसी की होती हैं। पा लेने औऱ खो देने के बीच जो घटित होता हैं,वह महत्वपूर्ण हैं। सब कुछ आसान नहीं होता और न ही कठिन। जरुरी होता हैं, अंतर्मन के द्वन्द को शांत करना। हर पल मन में बहुत सी बाते आती हैं औऱ हम सोचते -सोचते बहुत दूर चले जाते हैं। पास जो हैं उसे भूलकर। जो हैं, उस पर हकीकत में मेहनत नहीं कर पाते।सांसारिक जीवन की यात्रा में थकान बहुत हैं, पर इसे पार कर लिए तो सुकून भी हैं। बस बनने औऱ बिगड़ने की हर परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाएं रखिए। हमेशा वह मत सोचिए! जिससे सिर्फ आप हर सुविधाओं के बीच जीवन यापन कर सकें। उस जिंदगी को भी जीने की कोशिश किजिए, जिसमें दर्द बेहद हैं। संभव कुछ भी नहीं फिर भी कोशिश कीजिए, उस माहौल से गुजरने की। आज हमारे पास बहुत कुछ हैं फिर भी कुछ न कुछ कमी महसूस करते हैं। हमें सीखना होगा, कैसे जीते हैं तकलीफ में, कैसे निकलते हैं घुटन से? क्योंकि जिंदगी हर पग एक नए माहौल देती हैं।सामंजसय ही जिंदगी हैं।
दुख पाना नहीं चाहते तो, देना भी नहीं। किसी की आंसूओं से अपनी खुशियों की कहानी कभी मत लिखिए।जीवन में हर व्यक्ति कुछ न कुछ करना चाहता है। जो भी करना हैं, उसे पूर ताकत से किजिए। अधूरा मत छोड़िए! कोई भी काम, चाहें सफलता मिले या असफलता।
पूरी ताकत से आशय हैं- मानसिक रूप से खुद को तैयार करना, किसी कार्य को करने के लिए।निर्भीक होकर खड़े होना।मन में किसी प्रकार के संदेह नहीं रखना। शुद्ध भाव से कार्य करना, जिस कार्य की शुरुवात किए उसे पूर्ण करते तक। अपने कार्य के लिए साहसी औऱ उत्साहित होना। पूर्ण होगा यह विश्वास अंत तक बनाएं रखिए। कार्य पूर्ण होते तक एक क्षण भी अपनी ऊर्जा बेवजह के तनाव में व्यर्थ मत कीजिए। धैर्य से काम किजिए। मन एकदम शांत रखिए। अपने काम से प्रेम किजिए और ईमानदार रहिए।
किसी भी परिस्थिति में अपने किसी भी कार्य को बीच में मत रोकिए। जीवन के इस सफर में या तो आगे बढ़िए या पीछे चले जाइए, बीच में रहकर भटकिए मत। सफल होना हैं, तो पूर्ण कोशिश किजिए।
करने से पहले सब तय किजिए- कैसे करना हैं? लेकिन बाद में पछतावा मत किजिए। हिम्मत से जीत होती हैं, डर से ही हार।
जो भी ख्वाहिश हैं,उसके लिए पूरी ताकत लगा दीजिए।कोई भी कार्य करते समय मत सोचिए! क्या होगा! बस करना हैं उसे हर हाल में यह ठान लिजिए।कल के लिए मत छोड़िए अपने सपने को।






