राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अल्मोड़ा में ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

             राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अल्मोड़ा में                           ‘पत्रकारिता सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी।

 

 

 

 

     अल्मोड़ा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा की ओर से आज राजकीय संग्रहालय के सभागार में ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने प्रेस की स्वतंत्रता, समाचारों की विश्वसनीयता और जनहित के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।

 

                 गोष्ठी में सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं, तस्वीरों और वीडियो की पुष्टि करने, खबर से जुड़े सभी पक्षों का दृष्टिकोण जानने और संवेदनशील मामलों में संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। विचाराधीन मामलों की रिपोर्टिंग में अदालत का फैसला आने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने की प्रवृत्ति और उसके प्रभावों पर भी चर्चा हुई।

 

            गोष्ठी में उत्तराखंड की पत्रकारिता की परंपरा का भी उल्लेख किया गया। स्थानीय समस्याओं, जन आंदोलनों और दूरस्थ क्षेत्रों की आवाज को सार्वजनिक विमर्श में स्थान देने में क्षेत्रीय पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे गए।

 

          जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सूचनाओं के तेजी से प्रसार के इस चुनौतीपूर्ण समय में हमें खबर की तथ्यपरकता और उसे प्रस्तुत करने के तरीके, दोनों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खबर को सनसनीखेज बनाने से बचना और उसे जनहित को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से प्रस्तुत करना पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने में मदद करता है।

 

             

      इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, पीसी तिवारी, प्रकाश पांडेय सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े अनेक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला मंगल दलों और विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परम्पराओं के साथ शीतकाल के लिए बन्द हुए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अल्मोड़ा में ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी।

    • By User
    • November 16, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अल्मोड़ा में ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी।

    महिला मंगल दलों और विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

    • By User
    • November 16, 2026
    • 12 views
    महिला मंगल दलों और विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

    श्रम साधक (युग की प्रतिध्वनि) दोहा संग्रह मर्मस्पर्शी कृति है

    • By User
    • November 16, 2026
    • 12 views
    श्रम साधक (युग की प्रतिध्वनि) दोहा संग्रह मर्मस्पर्शी कृति है

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को ₹2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत।

    • By User
    • November 16, 2026
    • 9 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को ₹2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत।

    वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परम्पराओं के साथ शीतकाल के लिए बन्द हुए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट। 

    • By User
    • November 16, 2026
    • 11 views
    वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परम्पराओं के साथ शीतकाल के लिए बन्द हुए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट। 
    • By User
    • November 15, 2026
    • 14 views