मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा
दिनांक- 16/11/2026 को राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में –
1 MEGA DRIVE for implementation of NALSA Schemes at the Grassroot level (phase-I) (part-II) के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया गया।
2- राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में लीगल एड क्लीनिक का उदघाटन किया गया। जागरूकता शिविर में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, व श्रम विभाग द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बाल विवाह विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया
2-नालसा डॉन पखवाड़ा जागरूकता अभियान के तहत- NALSA DAWN-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) योजना 2025, नशामुक्त समाज, नशे की रोकथाम, युवा जागरूकता, नशे के, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास, कानूनी सहायता जन-जागरूकता, स्वस्थ समाज का निर्माण आदि की जानकारी प्रदान की गई।
3- विश्व सहिष्णुता दिवस – विश्व सहिष्णुता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, भाईचारा, समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है हमें सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं, संस्कृतियों और विचारों का सम्मान करना चाहिए आदि की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में त्रिलोक सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा, हेम चंद्र पाण्डेय, पूर्व ग्राम प्रधान, चंदन सिंह मेर, पूर्व क्षेत्र पंचायत व संदीप टम्टा, प्रधानाचार्य, अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।






