बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘न्यायोत्सवः’’ – विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर एवं विषेष स्वास्थ्य परीक्षण षिविर आयोजित……




मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत दिनांक 16 नवंबर 2026 को जिला जेल आलीराजपुर में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सहभागिता की गई।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बन्दियों को उनके कानूनी अधिकारों, पुनर्वास प्रक्रियाओं, उनके लंबित प्रकरणों, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अपील के अधिकार, प्री-मैच्योर रिलीज आदि के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होने बंदियों को बताया कि जेल में निरूद्ध बंदियों के संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने का अधिकार, संपर्क अथवा मुलाकात का अधिकार, पढने लिखने एवं अभिव्यक्ति का अधिकार, मारपीट व प्रताडना के विरूद्ध शिकायत, व्यक्तिगत सुनवाई का अधिकार, धर्म पालन का अधिकार, उपचार का अधिकार, पुर्नस्थापना कार्य का अधिकार आदि सम्मिलित है।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत ने बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह योजना के बारे में बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र बंदियों को उनके प्रकरणों में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए बंदियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पडता है। उन्होनें बताया कि जिन बंदियों के पास अपने प्रकरण की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, वे जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही उन्होंने बंदियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, विधिक सहायता योजनाओं का लाभ लेने तथा जेल से रिहाई के पश्चात् समाज की मुख्यधारा से जुडकर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिला जेल आलीराजपुर में जेलबंदियों हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय आलीराजपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा जेलबंदियों की शुगर, ब्लड पे्रशर आदि की जांच की गई तथा ब्लड सेंपल लिये गये।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्री एस.बी. शरण जेल अधीक्षक जिला जेल आलीराजपुर, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स, जेल कर्मचारीगण तथा जेलबंदी उपस्थित रहे।






