बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026’’ के अंतर्गत दिनांक 18 नवंबर 2026 को चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग मूकबधिर बालक/बालिका छात्रावास ग्राम-कुण्ड में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सहभागिता की गई।


विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में छात्रावास अधीक्षक, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।






