कवयित्री /लेखिका सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख
“एक संवेदनशील मन की कहानी”
(कल्याणी कंसारी: जन्मदिन विशेष 22 नवंबर)

“तू खूब प्यार करना हम सबको ऐसे ही…
तू है तो आँगन सुन्दर लगता है,
तू हँसती है तो फूल खिलता है।”
आज का युग निष्ठुर है। यहाँ लोग एक-दूसरे के दुःख को देखकर भी अनदेखा करने में लगे हैं। सबको अपनी जल्दी है, अपना स्वार्थ है। ऐसे समय में किसी का सहृदय होना, किसी का संवेदनशील होना, किसी चमत्कार से कम नहीं है। और सौभाग्य से, ये चमत्कार मेरे ही घर में है – मेरी बहन के रूप में। कल्याणी कंसारी मेरी बहन है। वो कल्याणी है, उसका नाम ही अपने आप में भलाई के लिए है। वो दयाभाव और ममता की मूर्ति है। उसका स्वभाव ऐसा है कि वो किसी के दुःख-सुख को सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि गहराइयों से समझती है। उसके पास जो भी आता है, अपने दुःख का बोझ हल्का करके ही जाता है। उसकी भावुकता ही उसकी सुंदरता है, उसकी वास्तविकता है, और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वो मिलनसार है, इसलिए लोग उससे जुड़ते हैं, उस पर भरोसा करते हैं।
मैंने बचपन से देखा है, उसने सिर्फ समझा ही नहीं, महसूस भी किया है। पड़ोस हो, घर हो या बाहर, जहाँ भी किसी को जरूरत हुई, उसने सेवा की है। उसके भीतर इतनी संवेदनशीलता है कि वो बिना कहे ही दूसरे का दर्द पढ़ लेती है। वो दिखावे के लिए भलाई नहीं करती, वो तो स्वभाव से ही सबकी भलाई करती आ रही है। आज के समय में जहाँ लोग जाति, धर्म, अमीर-गरीब में भेद करते हैं, मेरी बहन भेदभाव मिटाती आई है। वो सबको एक समान समझती है। उसके लिए हर इंसान सिर्फ इंसान है। यही बात उसे सबसे प्यारी, सबसे अलग बनाती है। सच कहूँ तो उसका व्यक्तित्व विलक्षण सा है, जो बहुत कम इस निष्ठुर धरा पर होगा। इस निष्ठुर युग में सहृदय बने रहना ही सबसे बड़ी साधना है, और मेरी बहन इस साधना को हर दिन जीती है। आज उसके जन्मदिन पर मैं यही कामना करता हूँ कि बहना, तू यूँ ही मुस्कुराती रहना, हँसती-हँसाती रहना। तेरी ममता की छाँव में हम सब जीते रहें। क्योंकि तेरे लिए सेवा ही धर्म है। हमें गर्व है अपनी बहन पर। वो हम सबसे अलग है, जो औरों के लिए जीती है।
मेरी प्यारी छोटी बहना कल्याणी कंसारी को असीम स्नेह व दुआओं के साथ समर्पित एक स्नेहिल, अप्रतिम लेख।
जन्मदिवस की हार्दिक
शुभकामनाओं के साथ। बहना!






