विज्ञान महोत्सव–2026 में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

विज्ञान महोत्सव–2026 में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित।

 

विज्ञान, तकनीकी एवं नवाचार के माध्यम से सतत और विकसित भारत का संदेश; जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित।

 

एस सी ई आर टी उत्तराखंड और शिक्षा विभाग

 

 

                 अल्मोड़ा:  द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित इस महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करते हुए सतत एवं विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया।

 

    विज्ञान महोत्सव का मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” रहा। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने मॉडल एवं विचार प्रस्तुत किए।

 

विज्ञान प्रदर्शनी में उपविषयवार विजेता

 

जूनियर वर्ग

 

1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence for Better Life)

प्रथम स्थान – प्रद्युम्न, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

द्वितीय स्थान – तनमय अधिकारी, कक्षा 8, नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत।

तृतीय स्थान – कु. तेजस्विनी जोशी, कक्षा 8, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाडेछीना।

 

2. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण (Green Energy & Environmental Conservation)

प्रथम स्थान – करन, कक्षा 8, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनीआगर।

द्वितीय स्थान – आयुष्मान थापा, कक्षा 8, विजडम कान्वेंट चौखुटिया।

तृतीय स्थान – भानुप्रताप सिंह सतवाल, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों।

 

3. गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन (Mathematical Modelling and Computational Thinking)

प्रथम स्थान – आकाश नेगी, कक्षा 7, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट।

द्वितीय स्थान – मानस जोशी, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान।

तृतीय स्थान – कु. प्रिया रावत, कक्षा 7, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा।

 

4. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (Health, Hygiene and Sanitation)

प्रथम स्थान – कु. श्रेया मठपाल, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट।

द्वितीय स्थान – कु. दीपिका नेगी, कक्षा 8, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया।

तृतीय स्थान – कौशल पिलख्वाल, कक्षा 7, राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवालबाग।

 

5. स्वदेशी कृषि पद्धतियां (Indigenous Agricultural Practices)

प्रथम स्थान – प्रियांशु जोशी, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज तकुल्टी।

द्वितीय स्थान – कु. माहिरा, कक्षा 8, नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत।

तृतीय स्थान – मनन मुनगली, कक्षा 8, राजकीय इंटर कॉलेज मनान।

 

6. ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान (Science for Rural Transformation)

प्रथम स्थान – कु. प्रतिष्ठा खुल्बे, कक्षा 7, जे.एडजे. सिटी मॉन्टेसरी।

द्वितीय स्थान – लवीन पांडे, कक्षा 7, नव प्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा।

तृतीय स्थान – मयंक त्रिपाठी, कक्षा 7, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

 

7. आपदा प्रबंधन (Disaster Management)

प्रथम स्थान – कु. प्रेरणा, कक्षा 8, विजडम कान्वेंट चौखुटिया।

द्वितीय स्थान – कु. माही कोहली, कक्षा 7, राजकीय इंटर कॉलेज भनोली।

तृतीय स्थान – कु. चित्रा जोशी, कक्षा 8, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

 

सीनियर वर्ग

 

1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence for Better Life)

प्रथम स्थान – मयंक बिष्ट, कक्षा 12, विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

द्वितीय स्थान – योगेश सिंह बिष्ट, कक्षा 12, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

तृतीय स्थान – कु. नर्मदा बिष्ट, कक्षा 9, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया।

 

2. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण (Green Energy & Environmental Conservation)

प्रथम स्थान – हर्षित बिष्ट, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

द्वितीय स्थान – हर्षित कुमार, कक्षा 10, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बवालीपोखर।

तृतीय स्थान – कु. हर्षिता पंत, कक्षा 11, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट।

 

3. गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन (Mathematical Modelling and Computational Thinking)

प्रथम स्थान – ओम मेहता, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज बंगोड़ा।

द्वितीय स्थान – प्रकाश आर्य, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव।

तृतीय स्थान – कु. इशिका कबड्वाल कक्षा 12, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मासी।

 

4. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (Health, Hygiene and Sanitation)

प्रथम स्थान – भास्कर चंद्र, कक्षा 12, राजकीय इंटर कॉलेज पटलगांव।

द्वितीय स्थान – दिव्यांशु, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज भुजान।

तृतीय स्थान – कार्तिक कुमार, कक्षा 11, गांधी इंटर कॉलेज पुनवानौला।

 

5. स्वदेशी कृषि पद्धतियां (Indigenous Agricultural Practices)

प्रथम स्थान – कु. आराध्या भट्ट, कक्षा 10, विजडम कान्वेंट चौखुटिया।

द्वितीय स्थान – कु. संजना आर्या कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान।

तृतीय स्थान – मयंक बिष्ट, कक्षा 12, राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल

 

6. ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान (Science for Rural Transformation)

प्रथम स्थान – अशोक कुमार, कक्षा 12, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बवालीपोखर।

द्वितीय स्थान – कु. काव्या बिष्ट, कक्षा 9, विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

तृतीय स्थान – कु. सारा सिंह, कक्षा 11, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट।

 

7. आपदा प्रबंधन (Disaster Management)

प्रथम स्थान – मनीष लोहोनी, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा।

द्वितीय स्थान – कार्तिक हरबोला, कक्षा 10, राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट

तृतीय स्थान – शुभम सिंह रावत, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल

 

विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में विजेता विद्यालय

 

         विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी के महत्व को रोचक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

 

          प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजडम कान्वेंट चौखुटिया, द्वितीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज तकुल्टी तथा तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट ने प्राप्त किया।

 

     प्रथम स्थान प्राप्त विजडम कान्वेंट चौखुटिया की टीम ने “अंतरतारकीय आवास” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। द्वितीय स्थान प्राप्त राजकीय इंटर कॉलेज तकुल्टी की टीम ने “ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन): भविष्य की राह” तथा तृतीय स्थान प्राप्त राजकीय इंटर कॉलेज धाराहाट की टीम ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मित्र, साधन या चुनौती?” विषय पर नाटक प्रस्तुत किया।

 

      जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम दिनांक 26 एवं 27 नवंबर 2026 को एससीईआरटी उत्तराखंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

 

         कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा हरक राम कोहली द्वारा समस्त चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीन बार चयनित बाल वैज्ञानिक हर्षित बिष्ट को विशेष सम्मान।

 

          इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीन बार चयनित बाल वैज्ञानिक हर्षित बिष्ट को भी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला विज्ञान समन्वयक द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

          जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने हर्षित बिष्ट की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि हर्षित जैसे प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिक जनपद के लिए गौरव हैं। राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में तीन बार चयनित होना उनकी निरंतर मेहनत, वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है।

 

          उन्होंने कहा कि हर्षित की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण एवं स्थानीय विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर हमारे बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। हर्षित की सफलता जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

 

निर्णायक मंडल एवं आयोजन में सहयोग

 

                  विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में पंकज जोशी, डॉ. प्रभाकर जोशी एवं दीप जोशी सहित सवित जनोटी, सरोज भोज , रिंकू नगरकोटी, अशोक रावत, अनुज उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह चौहान, नवीन सौराड़ी, प्रमोद पंत, सौरभ पंत, प्रीति पंत चारु चन्द्र पाण्डेय, जय पोखरिया, जितेन्द्र पुनेठा, प्रकाश चन्द्र खोलिया, नारायण सिंह रावत, अर्चना पाण्डेय, निधि बिष्ट, अनिल पाण्डेय, प्रदीप सिंह बिष्ट, भरत सिंह बोहरा एवं नीरज जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

         कार्यक्रम के सफल आयोजन में धीरज कुमार, मनोज जोशी सहित अन्य सहयोगियों ने भी अपना योगदान दिया।

              कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यू.सी. पांडे एवं संयोजक प्रधानाचार्या विजया पंत ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा विज्ञान महोत्सव को बाल वैज्ञानिकों के लिए सीखने, समझने एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

   कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवन पांडे, जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान द्वारा किया गया।

 

           विज्ञान महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बाल वैज्ञानिकों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार ही भविष्य के विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    मनोविज्ञान परिषद आयोजित की प्रतियोगिता

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 38)

    • By User
    • November 22, 2026
    • 1 views
    कर्मफल  (भाग 38)

    विज्ञान महोत्सव–2026 में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 15 views
    विज्ञान महोत्सव–2026 में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित।

    सशक्त हस्ताक्षर की 54 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • November 22, 2026
    • 5 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 54 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    अनुराधा गर्ग दीप्ति को हिन्दी सेवा भारती सम्मान प्रदान किया गया।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 12 views
    अनुराधा गर्ग दीप्ति को हिन्दी सेवा भारती सम्मान प्रदान किया गया।

    प्रेम: समर्पण का झरना

    • By User
    • November 22, 2026
    • 16 views
    प्रेम: समर्पण का झरना
    • By User
    • November 22, 2026
    • 12 views