सौजन्यः युगपुरुष ‘सूर्य जी’ बागपत, उत्तरप्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
अलीगढ़ में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न।
स्व. विजयरथी सिंह क्षत्रिय जी को दी गई श्रद्धांजलि।
अलीगढ़: 22 नवम्बर 2026, रविवार। श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय शिक्षा एवं विकास समिति (रजि.) के तत्वावधान में श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय जी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर आज दिनांक 22-11-2026, दिन रविवार को महेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज, अलीगढ़ के सभा कक्ष में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री श्याम बाबू चिंतन जी, हाथरस ने की, व मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य, आगरा खंड स्नातक, मा. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी, सम्मानित कवि गा. लाला राम पल्लव जी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया, सरस्वती वंदना वरिष्ठ छंदकार कृष्ण मुरारी लाल मानव, एटा ने की, व संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार महेश मंजुल, एटा ने किया, कवि सम्मेलन के आयोजक / संयोजक डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ जी ने सभी कवियों व अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र, मोती हार पहनाकर सम्मान किया, कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों ने श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, काव्य पाठ में कवि श्याम बाबू चिंतन जी ने पढ़ा – माँ धरती से हैं बड़ी, पिता को अंबर जान, पहले दोनों देव ये, दूजे हैं भगवान, डॉ. देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, बुलंदशहर ने पढ़ा – भेद मत करो, फर्क बेटे और बेटियों में, बेटियों से सजे आँगन की फुलवारियाँ, कवि महेश मंजुल ने पढ़ा – अंधे को आईना दिखाकर क्या होगा, भैंस के आगे बीन बजाकर क्या होगा, मथुरा से पधारे आचार्य निर्मल ने पढ़ा – कण-कण में याद उनकी बसती है, अश्रु धारा, स्वर्गीय विजयरथी सिंह जी को शत्-शत् नमन हमारा, वरिष्ठ कवि अभय सिंह ‘अभय’ ने पढ़ा – धार खंजर की मोंथरी कर दो, दर्द न हुआ तो क़त्ल ही क्या, आयोजक डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ ने पढ़ा – मन करता है इस धरती पर, लूँ फिर मैं शत बार जनम, फाँसी का फंदा मैं चूमूँ, कहकर वन्दे मातरम्, वरिष्ठ छंदकार कृष्ण मुरारी लाल मानव ने पढ़ा – शेर के दाँत गिनते थे हम, उन वीरों के वंशज हैं, किसी से डर नहीं सकते, राम और कृष्ण अंशज हैं, चच्चा उदयभानी, अलीगढ़ ने पढ़ा – नाम है अनेक तेरे, काहे से पुकारूँ रोकूँ, मुझे पता नहीं तेरो, कहा कहाँ नाम है, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने पढ़ा – भारत के ज्यों नित तलवार पर, दाग न लगाया जाए, विवेक शील राघव, सिकंदरा राऊ ने पढ़ा – क्या तेरा, क्या मेरा साथी, दुनिया रैन बसेरा है, इसके अलावा सरोज सजल, चंद्रेश जैन, एटा, सुनील शर्मा ‘समर्थ’ आदि ने काव्य पाठ किया, श्रोताओं में उपस्थित रहे नरेंद्र प्रताप सिंह, गवेन्द्र प्रताप सिंह जी, देव प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, संजय शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, कप्तान सिंह जी, निहाल सिंह जी, ईश्वर सिंह जी, सत्य प्रकाश चौहान, योगेश कुमार प्रधानाचार्य, अवधेश, देवेन्द्र कुमार प्रवक्ता, संजीव शर्मा, शैलेंद्र सिंह प्रबंधक आदि

व अन्य श्रोताओं ने अंत तक काव्य का रसपान किया, अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ व आयोजक डॉ. ललित जी के आभार व्यक्त करने के साथ कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ, कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं।
डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’






