अदिती कुशवाहा बैकुण्ठपुर (कोरिया) छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
क्यों डरूं की जिंदगी में कल क्या होगा ?..
क्यों डरूँ मैं कि जिंदगी में कल क्या होगा,
जो होना है, वह तो आज होगा।
डर के साये में क्यों खुद को बंद करना है?
एक बार मुझे भी दरवाजे खोलकर बाहर देखना है।
पिंजरे में कैद पक्षी जो खुद को सुरक्षित समझती हैं,
पर वे आजाद पंछियों से खुद को
कई गुना ज्यादा बेबस समझती हैं।
एक पक्षी ने पिंजरे से निकलकर,
जब उड़कर भागने की सोची,
तो सारे पक्षियों ने उसका ही विरोध किया।
पर कहते हैं ना, जिसे भी जिंदगी जीना है,
उसने ही अपने हक का दरवाजा छीना है।
जान की कीमत क्या है, जब जाना ही है इस संसार से,
फिर क्यों ऐसी जिंदगी में पछताना है?
छोड़ गई वह पुराने जख्म,
दुनिया की रीत न मानी वो।
जिंदगी उसकी है, तो उसी को निभाने दो,
परिंदा है वह आसमान की,
तो ऊँची उड़ान उड़ाने दो।
जब भी मन करे उसका,
उसे धरती पर भी आने दो।






