सरलता ओढ़े रख ! (काव्य)

Spread the love

 

 

अनीता ध्यानी ‘बयार’                                          कवयित्री व अध्यापिका                                                   देहरादून

     

                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

 

                        सरलता ओढ़े रख !

                              (काव्य)                                                                          समीक्षा

 

इतना गंभीर

कुछ भी नहीं है इस जीवन में,

कि तू अपनी सहज मुस्कान खो दे।

 

सब समय की धारा है,

कुछ बह जाएगा, कुछ ठहर जाएगा;

फिर यह अकारण व्याकुलता क्यों?

 

बस शांत हो जा,

सरलता को ओढ़ ले,

क्योंकि जो आज बोझ है,

कल वह केवल एक स्मृति होगी।

 

– कविवर ‘सूर्य’ जी

 

            “सरलता ओढ़े रख” कविवर सूर्य जी की कविता में जीवन-दर्शन, सकारात्मकता और सहज मानवीय संवेदना का संदेश है। कवि ने कम शब्दों में जीवन की एक महत्त्वपूर्ण सीख देने का प्रयास किया है। इसकी भाषा सरल है, लेकिन भाव सीधे जीवन के अनुभवों से जुड़े हैं।

 

भाव पक्ष:

       कविता का मूल भाव है कि जीवन में परिस्थितियाँ हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। समय परिवर्तनशील है। इसलिए मनुष्य को अनावश्यक चिंताओं और मानसिक उलझनों से मुक्त होकर सहजता, शांति और प्रसन्नता के साथ जीना चाहिए।

“अपनी सहज मुस्कान खो दे” में मुस्कान को जीवन की आंतरिक संपन्नता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

कविता की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें समय की परिवर्तनशीलता को स्वीकार करने की प्रेरणा है।

“कुछ बह जाएगा, कुछ ठहर जाएगा” – यह पंक्ति जीवन की अस्थिरता और क्षणभंगुरता को व्यक्त करती है। इसमें कवि का दार्शनिक भाव परिलक्षित होता है। कवि का संदेश है कि हर परिस्थिति को अपने ऊपर हावी होने देना बुद्धिमानी नहीं है।

 

शिल्प पक्ष:

            कविता में सरल, सहज और आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया गया है। यह एक अच्छी भावप्रधान, प्रेरणात्मक कविता है। इसकी शक्ति इसकी सहजता और स्पष्ट संदेश में है, न कि भाषिक प्रयोगों या गहन काव्यात्मक बुनावट में।

         लेकिन एक बात विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है – सरलता और सपाटता में अंतर होता है। कविता सरल है, लेकिन सपाट नहीं। और कहा भी जाता है कि _“सबसे कठिन है, सरल होना।”_ इसलिए यह कविता पाठकों के सामने सरल होने की कठिन चुनौती पेश करती है।

         “बह जाएगा, ठहर जाएगा” में पुनरुक्ति से लयात्मकता आई है। “सरलता ओढ़ ले” एक सुंदर प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है। कथन शैली उपदेशात्मक है।

 

निष्कर्ष:

कविता की सीमाएँ कम शब्दों में भावों की गहराई तक फैली हुई हैं। सरल शब्दों में कठिन चुनौती देती हैं, तथा सरलता से भावनाओं के आकाश से दर्शन की परिधि और चुनौतियों के असीम क्षितिज तक फैली दिखाई देती हैं।

 

  • Related Posts

    शेन्जेन में ‘जी-3’ की दस्तक: क्या वैश्विक सत्ता का नया केंद्र बन रहा है या सीमित साझा हितों का मंच?

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा                                             बिलासपुर, छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेन्जेन में ‘जी-3’ की दस्तक: क्या वैश्विक सत्ता का नया केंद्र बन रहा है या सीमित साझा हितों का मंच?

    • By User
    • November 24, 2026
    • 10 views
    शेन्जेन में ‘जी-3’ की दस्तक: क्या वैश्विक सत्ता का नया केंद्र बन रहा है या सीमित साझा हितों का मंच?

    सरलता ओढ़े रख ! (काव्य)

    • By User
    • November 24, 2026
    • 11 views
    सरलता ओढ़े रख !  (काव्य)
    • By User
    • November 24, 2026
    • 15 views

    सिक्के की खनक बेकरार करती है,

    • By User
    • November 24, 2026
    • 12 views
    सिक्के की खनक बेकरार करती है,

    गुरु नानक जयंती पर माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन।

    • By User
    • November 24, 2026
    • 13 views
    गुरु नानक जयंती पर माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन।

    28 नवंबर को जनपद अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर होगा आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, एसडीआरएफ एवं अग्निशमन टीम ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान।

    • By User
    • November 24, 2026
    • 7 views
    28 नवंबर को जनपद अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर होगा आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, एसडीआरएफ एवं अग्निशमन टीम ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान।