अफसोस से भरा सफर थका देता है

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी                                                मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत                              कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका                            नवापारा-राजिम                                                      रायपुर, छत्तीसगढ़।

                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                             (w) 6395080071

                              आलेख                                                                  “”””””””””

 

               अफसोस से भरा सफर थका देता है                                          -सुश्री सरोज कंसारी 

 

 

          एक अच्छे व्यक्तित्व की चाह हर किसी को होती है। दिल से की गई कोई भी कोशिश व्यर्थ नहीं होती, हमें सीख जरूर मिलती है। जब सीखते हैं तभी किसी कार्य को बेहतर कर पाने के योग्य बनते हैं।

       कुछ पाने के लिए संघर्ष जरूरी है। सफलता त्याग, तपस्या और समर्पण से मिलती है। सच्ची खुशी का संबंध सुविधाओं से होकर गुजरना नहीं है। मंजिल तक जाने के लिए राह की बाधाओं को पार करना ही होगा।

 आप खुद में जो परिवर्तन देखना चाहते हैं, उसके लिए उसी दिशा में पूरा प्रयास कीजिए।

 

अपनी कमजोरी को स्वीकार कीजिए-

 

अपनी कमजोरी को सबसे पहले बिना किसी संकोच के स्वीकार कीजिए। खुद से कहिए, जैसे हैं वैसे दिखाइए। कमजोरी छुपाने से वह बढ़ता है। छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े प्रभाव डालती हैं।

 

अपनी कमजोरी को देखना, उसमें सुधार करना सबसे बड़ी समझदारी है। क्रोध, लोभ, मोह, भोग-विलास, छल-कपट, ईर्ष्या, अहंकार, नफरत से भरे मन से कोई महान कार्य या सुखद जीवन की शुरुआत नहीं कर सकते।

 

अफसोस से भरा सफर थका देता है-

 

    जीवन में बहुत कुछ छूट जाता है, उसका अफ़सोस मत करते रहिए। अफसोस से भरा सफर, अक्सर मनुष्य को भीतर से थका देता है।

 

    अफसोस करना छोड़ दीजिए। बीते वक्त के दर्द से निकले बिना आज को सुखद नहीं बना सकते। आज का पल सबसे खास है, उसे अपना लीजिए।

बहुत कुछ खोते हैं जीवन भर कुछ पाने के लिए।

 

अपनी बुराई पर गौर, दूसरों की अच्छाई का सम्मान_

 

अपनी कमियों को स्वीकार करने के साथ ही दूसरों की अच्छाइयों का सम्मान करने की आदत रखिए।

 

जब हम दूसरों की काबिलियत के पीछे के संघर्ष को समझते हैं, उसके दर्द को महसूस करते हैं, तभी श्रद्धा से शीश झुक जाता है।

 

दूसरों की बुराई देखते रहने से मन अशांत होता है, हीन भाव आती है। किसी की अच्छाई का सम्मान करने से खुद में सुधार होता है।

 

    अपनी बुराई पर गौर, दूसरों की अच्छाई का सम्मान — यह जीवन जीने का सरल मार्ग है। आपकी अच्छाई की महक दूसरों तक खुद पहुंच जाएगी। कर्म से ही पहचान बनती है।

 

इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है-

 

         इंसान चाहे किसी भी धर्म, बोली-भाषा या प्रांत का हो, अगर उनमें अच्छाई है, जिससे लोगों को नई प्रेरणा मिल रही है, सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहयोग हो रहा है, तो निश्चित ही वो सम्मान के अधिकारी हैं।

 

     मन से हर भेदभाव मिटाकर, जिस दिन इंसानियत को गले लगाना सीख जाएंगे, उस दिन सच में हम परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में सहयोगी होंगे।

 

रोज थोड़ा चिंतन कीजिए_

 

   खुद की कमियों पर हर दिन कुछ पल चिंतन अवश्य कीजिए। आज दिन भर आपने क्या किया, लोगों के साथ आपका बर्ताव कैसा रहा, आज आपसे क्या भूल हुई? उसे ध्यान रखिए और सुधार कीजिए।

 

      अगर कोई अच्छा कार्य कर रहे हैं तो उनकी तारीफ अवश्य कीजिए। कोई आपसे चिढ़ रहे हैं, ताने दे रहे हैं, आपको बेवजह नुकसान पहुंचा रहे हैं तो उनके प्रति वही भाव मत रखिए। जितना हो सके लोगों को माफ कीजिए। जहां तक हो सके लोगों का भला कीजिए।

 

    सहन कीजिए और किसी का दिल न दुखे, यह कोशिश करते रहिए। जीवन के हर पल में कड़वाहट मिलती है, सब्र रखिए। हर बात पर झगड़ा-बहस करना जरूरी नहीं। शांत रहने में ही सुकून है।

 

           नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त                     प्रतीक,

 

                          

  • Related Posts

    एकादशी माहात्म्य : एक आधुनिक विश्लेषण 

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सन्तोष कुमार मिश्र                                            (प्राचार्य) श्री…

    तुमसे बिछड़कर भी कहाँ जा पाऊँगा… ऐ पत्रकारिता!

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र सिंह जादौन                                               (समूह संपादक) …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकादशी माहात्म्य : एक आधुनिक विश्लेषण 

    • By User
    • November 24, 2026
    • 11 views
    एकादशी माहात्म्य : एक आधुनिक विश्लेषण 

    अफसोस से भरा सफर थका देता है

    • By User
    • November 24, 2026
    • 9 views
    अफसोस से भरा सफर थका देता है

    तुमसे बिछड़कर भी कहाँ जा पाऊँगा… ऐ पत्रकारिता!

    • By User
    • November 24, 2026
    • 14 views
    तुमसे बिछड़कर भी कहाँ जा पाऊँगा… ऐ पत्रकारिता!

    क्यों डरूं की जिंदगी में कल क्या होगा ?..

    • By User
    • November 24, 2026
    • 9 views
    क्यों डरूं की जिंदगी में कल क्या होगा ?..

    नल जल योजना या कच्ची शराब का गुप्त खजाना?

    • By User
    • November 24, 2026
    • 8 views
    नल जल योजना या कच्ची शराब का गुप्त खजाना?

    शेन्जेन में ‘जी-3’ की दस्तक: क्या वैश्विक सत्ता का नया केंद्र बन रहा है या सीमित साझा हितों का मंच?

    • By User
    • November 24, 2026
    • 14 views
    शेन्जेन में ‘जी-3’ की दस्तक: क्या वैश्विक सत्ता का नया केंद्र बन रहा है या सीमित साझा हितों का मंच?