संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

 

 

संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।

 

 

            अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

 

     जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 26 नवंबर को जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन किया जाए तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाए। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक किया जाए।

 

    जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ही विभिन्न कानूनों एवं उनके प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

     जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस के माध्यम से आमजन में संवैधानिक एवं कानूनी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाए। विभिन्न कानूनों की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की जाए, ताकि आमजन उनके उद्देश्यों, महत्व एवं प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

 

             उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करना तथा संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 9 परीक्षा केंद्रों पर 2479 अभ्यर्थी पंजीकृत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    चोपता में जाम का झाम बना मुसीबत, घंटों रेंगते रहते हैं वाहन

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 40)

    • By User
    • November 25, 2026
    • 11 views
    कर्मफल   (भाग 40)

    कर्मफल  (भाग 41)

    • By User
    • November 25, 2026
    • 10 views
    कर्मफल  (भाग 41)

    लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 9 परीक्षा केंद्रों पर 2479 अभ्यर्थी पंजीकृत।

    • By User
    • November 25, 2026
    • 9 views
    लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 9 परीक्षा केंद्रों पर 2479 अभ्यर्थी पंजीकृत।

    संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।

    • By User
    • November 25, 2026
    • 11 views
    संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।

    चोपता में जाम का झाम बना मुसीबत, घंटों रेंगते रहते हैं वाहन

    • By User
    • November 25, 2026
    • 10 views
    चोपता में जाम का झाम बना मुसीबत, घंटों रेंगते रहते हैं वाहन

    एकादशी माहात्म्य : एक आधुनिक विश्लेषण 

    • By User
    • November 24, 2026
    • 15 views
    एकादशी माहात्म्य : एक आधुनिक विश्लेषण