ऊखीमठः मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों के चहुंमुखी विकास में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम बाधक बना हुआ है परिणाम स्वरूप मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों के चहुंमुखी विकास में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम बाधक बना हुआ है परिणाम स्वरूप मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। यदि प्रदेश सरकार की पहल पर केन्द्र सरकार मदमहेश्वर धाम सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल करती है तो मदमहेश्वर धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा जिससे मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन व पर्यटन व्यवसाय में इजाफा हो सकता है तथा मदमहेश्वर – पाण्डव सेरा – नन्दी कुण्ड – रूद्रनाथ पैदल ट्रैक विकसित हो सकता है! बता दे कि मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ाव बनातोली, खटारा, बनातोली, मैखम्भा, कूनचटटी यात्रा पड़ावों के भूभाग पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम लागू होने से यात्रा पड़ावों पर यातायात, विधुत, दूर संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मदमहेश्वर धाम में सीमित संख्या में तीर्थ यात्रियों का आवागमन होता है! भले ही तीर्थ यात्री मदमहेश्वर धाम की हसीन वादियों से रुबरु होने के लिए कई रात्रि प्रवास करने के लिए आता है मगर मदमहेश्वर धाम सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर ऊर्जा प्रदेश में विधुत व संचार युग में मोबाइल नेटवर्क न होने से तीर्थ यात्री एक – दो रात्रि प्रवास कर मदमहेश्वर घाटी को अलविदा कह देता है! मदमहेश्वर धाम के व्यापारी भगत सिंह पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर धाम सहित अधिकांश यात्रा पड़ावों पर विधुत उपलब्ध न होने से स्थानीय व्यापारी लालटेन के सहारे अपना व्यवसाय संचालित कर रहे है जबकि मोबाइल का नेटवर्क ढूढने के लिए ऊंची चोटियों में जाकर नेटवर्क सर्च करना पड़ता है! पूर्व प्रधान बलवीर सिंह पंवार ने बताया कि तीर्थ यात्रि मदमहेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता तथा प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होने के लिए कई रात्रि प्रवास करने की जिज्ञासा से आता है मगर मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विधुत, संचार सुविधा का अभाव होने से तीर्थ यात्री एक – दो रात्रि प्रवास करने के बाद मदमहेश्वर घाटी को अलविदा कह देता है! प्रकृति प्रेमी शिव सिंह रावत बताते है कि मदमहेश्वर घाटी के पग – पग को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार तो दिया है मगर मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विधुत व दूरसंचार सुविधाओं का अभाव होने से तीर्थ यात्रियों को आशाओं के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल पा रही है! मदमहेश्वर धाम की यात्रा से लौटे हरियाणा पानीपत निवासी राजीव ने बताया कि मुझे पहली बार मदमहेश्वर यात्रा करने का सौभाग्य मिला मदमहेश्वर घाटी के पग – पग पर अपार आनन्द की अनुभूति होती है मगर मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विधुत व संचार सुविधा न मिलने से शीघ्र लौटना पड़ा! युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर का कहना है कि यदि प्रदेश व केन्द्र सरकारे मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विधुत व संचार सुविधा उपलब्ध कराने की पहल करती है तो मदमहेश्वर धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होने के साथ अन्य पैदल ट्रैक भी विकसित हो सकतें है जिससे पैदल ट्रैकों को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : नवापारा से 52 पेंशनर बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना, रायपुर से भी जत्था रवाना।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)           …

    कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन की तैयारियां शुरू।  क्षेत्र में उत्साह का माहौल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन की तैयारियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 9 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक