बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Spread the love

मीडिया प्रभारी बीकेटीसीः डा. हरीश गौड़।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन व यात्री सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया।

अजेंद्र ने सोमवार सुबह केदारनाथ पहुंच कर सबसे पहले हैली पैड के निकट बन रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को रैन शेल्टर का निमार्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन शेल्टर बनने से यात्रियों को बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। रैन शेल्टर में ठंड से बचाव के लिए अलाव इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर बीकेटीसी एक सूचना केंद्र भी स्थापित करेगी, जहां पर यात्रियों को विभिन्न सूचनाएं प्रदान की जाएगी।

अजेंद्र ने केदारनाथ धाम में मंदिर के समीप बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में बीकेटीसी के कार्यालय से लेकर कार्मिकों के निवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा कर एक सप्ताह के भीतर इसे मंदिर समिति को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

          बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए की वर्तमान में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी है। आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि के आसार हैं। लिहाजा, श्रद्धालुओं को सुगम व सरल दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।

  • Related Posts

    कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन की तैयारियां शुरू।  क्षेत्र में उत्साह का माहौल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन की तैयारियां…

    विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम

    Spread the love

    Spread the love संजय सोंधी  (संयुक्त सचिव)  भूमि एवं भवन विभाग  दिल्ली सरकार।       विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम।   विभीषण, रावण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।