ब्यूरो कुमाऊंः दयान्द कठैत अल्मोड़ा।
आज दिनांक 21 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी जी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉकों में स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान अपने-अपने ब्लॉकों में चलाया जाएगा। सभा में संदीप सिंह नयाल, आरुषि बिष्ट, चंद्र प्रकाश, रविंद्र कुमार ,दीपक गिरी ,पिंकी आर्या ,पूनम डंगवाल , महेंद्र सिंह माहरा, विवेक सुयाल, भावना पांडे, विजय टम्टा, अमित फर्तियाल आदि लोग उपस्थित थे।








