ऊखीमठः संगठन ब्लॉक संरक्षक / प्रधान किमाणा पैज सन्दीप पुष्वाण ने जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर ऊखीमठ मुख्य बाजार में घन्टों लग रहे जाम से निजात पाने के लिए किमाणा ( गोदा गदेरे) ऊखीमठ – मनसूना मोटर मार्ग तक वाईपास मोटर मार्ग की मांग की है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः संगठन ब्लॉक संरक्षक / प्रधान किमाणा पैज सन्दीप पुष्वाण ने जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर ऊखीमठ मुख्य बाजार में घन्टों लग रहे जाम से निजात पाने के लिए किमाणा ( गोदा गदेरे) ऊखीमठ – मनसूना मोटर मार्ग तक वाईपास मोटर मार्ग की मांग की है। 

जिसका संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार को आगामी जिला योजना में 1 किमी वाईपास मोटर मार्ग निर्माण करवाने के निर्देश दिए है। प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर अवगत कराया कि मदमहेश्वर घाटी से रेत बजरी से लदे ट्रकों व मैदानी क्षेत्रों से सब्जी तथा अन्य निर्माण सम्बंधित सामाग्री से लदे ट्रकों की आवाजाही होने से ऊखीमठ मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है, यदि किमाणा मोटर मार्ग से मनसूना मोटर मार्ग तक एक किमी वाईपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जाता है तो मुख्य बाजार में घन्टों लगने वाले जाम से निजात मिल सकता है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि वाईपास मोटर मार्ग निर्माण से मदमहेश्वर घाटी से आवाजाही करने वाले बडे ट्रकों तथा मदमहेश्वर घाटी के लिए आवाजाही करने वाले ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों के वाहनों की आवाजाही भी वाईपास मोटर मार्ग से होने के मुख्य बाजार में लगने वाले जाम की समस्या कम हो सकती है तथा भविष्य में वाईपास मोटर मार्ग मदमहेश्वर घाटी के लिए आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने से व्यापारियों का व्यापार भी खासा प्रभावित हो रहा है तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत नौनिहालों को भी पैदल आवाजाही करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वाईपास मोटर मार्ग निर्माण से घन्टों जाम लगने की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ हर वर्ग की समस्या का निदान हो सकता है। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को आगामी वित्तीय वर्ष में जिला योजना के अन्तर्गत वाईपास मोटर मार्ग निर्माण के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    कर्मफल – (भाग 17)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..