देश की तीनों सेनाओं में एक अनोखा संयोग देखने को मिलेगा, अब सहपाठियों के हाथ में होगी थल, वायु और नौसेना की कमान

Spread the love

नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं में एक अद्भुत संयोग बना है। इनकी कमान अब तीन सहपाठियों के हाथों में होगी। हाल ही में एयर मार्शल एपी सिंह को वायुसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एपी सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।

वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ पढ़ाई की है। अब थलसेना, नौसेना और वायुसेना की कमान इन्हीं तीनों सहपाठियों के हाथ में होगी। खास बात यह है कि तीनों सेना प्रमुखों की नियुक्ति पिछले पांच महीनों के भीतर की गई है।

रीवा में पढ़े थल और नौसेना प्रमुख

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह (AP) और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 65वें कोर्स के सहपाठी हैं। दोनों सेना प्रमुख 1983 में वहीं से उत्तीर्ण हुए थे। इसके अलावा जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल से एक साथ पढ़ाई की।

30 सितंबर को पदभार संभालेंगे एपी सिंह

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इसी साल 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला था। वहीं जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून को अपना पदभार संभाला था। अगले वायु सेना प्रमुख के तौर पर एयर मार्शल एपी सिंह 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

बेहतर संबंधों का मिलेगा फायदा

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में मजबूत संबंधों के कारण जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और एयर मार्शल एपी सिंह बहुत अच्छे मित्र हैं। खास बात यह है कि इससे तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

थिएटर कमांड पर चल रहा काम

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में सैन्य मामलों का विभाग रक्षा बलों के लिए थिएटर कमांड बनाने पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ाना है। ऐसे में तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच घनिष्ठ मित्रता और भी मददगार साबित होगी।

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो