लक्ष्य को हासिल करेगा भाजपा का सदस्यता अभियानः अजय।

Spread the love

सम्पादक कुमाऊँः नवीन बिष्ट।

लक्ष्य को हासिल करेगा भाजपा का सदस्यता अभियानः अजय।

 पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर बेवाक बोले नैनीताल के सांसद भट्ट।

                  अल्मोड़ाः   नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस बीच चल रहे अभियान में मिल रही सफलता इसका परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जोकि प्रजातंत्र के सभी पैमानों पर खरी उतरती है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराए जाते हैं। सांसद भट्ट मंगलवार को यहां शिखर होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की तथा दिशा निर्देश दिए।

भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को सदस्यता लेकर अभियान की शुरूआत की है। इसके बाद सभी मुख्यमंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के सदस्यता लेने का क्रम चला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गत दिवस तक 9 लाख से अधिक सदस्य बन चुके थे। भट्ट ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को तथा 29 सितंबर को पीएम की मन की बात के दिन बूथ स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नेता बूथ स्तर पर मौजूद रहेंगे और हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करवाएंगे। वह स्वयं भी नैनीताल जिले के एक बूथ में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी सामान्य सदस्य के साथ ही सक्रिय सदस्य बना रही है। 100 सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगा। ऐसे सक्रिय सदस्य को ही पार्टी में आगे दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता लेने वाले की स्रीक्रीनिंग भी होगी। किसी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल होने या सजायाफ्ता की सदस्यता रद्द की जाएगी।

सांसद भट्ट ने कहा कि भाजपा के आम सदस्य रहे नरेंद्र मोदी पीएम पद को संभाल रहे हैं। उन्होंने तीसरी बार पीएम बनने का रिकार्ड बनाया है। दुनिया के नेताओं की रेटिंग में 74 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 99 सीट लाने वाली कांग्रेस के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। हालत यह है कि नेता प्रतिपक्ष सामान्य शिष्टाचार का तक पालन नहीं कर रहे हैं। देश में स्व अटल विहारी वाजपेयी भी नेता प्रतिपक्ष रहे उन्होंने देश के सामने आई विपरीत परिस्थिति में तत्कालीन सरकार का पूरा साथ दिया था। उन्होंने कहा कि नोर्थ ईस्ट से लेकर उड़ीसा छतीसगढ़ उत्तराखंड उप्र आदि में भाजपा का परचम लहरा रहा है। देश के लोग समझ चुके हैं कि समस्या का समाधान मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने उत्तराखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बताया कि जल्द ही यहां फोरेंसिक विवि स्थापित होने जा रहा है। रानीखेत जिले को लेकर पूछे जाने पर उन्होने कहा कि इसके समर्थक हैं। सरकार समय आने पर इसको लेकर निर्णय लेगी। वहीं विस अध्यक्ष के सदस्यता अभियान में शामिल होने के सवाल पर भट्ट ने कहा कि आखिकार विस अध्यक्ष एक क्षेत्र की विस सदस्य भी हैं।

जिला उपाध्यक्ष व संयोजक सदस्या अभियान प्रकाश भट्ट जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी अल्मोड़ा दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।