ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः बुधवार सुबह 09.56 बजे सूचना मिली है कि स्थान गौरीकुंड से एक किलोमीटर पीछे एक बुलेरो वाहन रोड से नीचे गिर गया है, जिसमे 10 से 12 लोग सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवम मेडिकल टीम मौके पर रेस्क्यू हेतु पहुंच गए है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है।
गौरीकुंड में बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण मौके पर रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव कार्य गतिमान है। वर्तमान तक 6-7 घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है तथा गंभीर घायलों को डॉक्टर के परामर्श के अनुसार हायर सेंटर भिजवाने हेतु हैली एम्बुलेंस stand – by पर तैयार है।








