हरिद्वार में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, देर रात की थी कर्मचारियों पर फायरिंग

Spread the love

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद फैक्टरी के अंदर घुसकर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात सिडकुल क्षेत्र में कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बागपत निवासी आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से फायरिंग कर डाली थी। जान बचाने के लिए कर्मचारी जब एकम्स फैक्टरी के अंदर घुसे तो आरोपी पीछा करते अंदर ही जा पहुंचे थे और वहां भी फायरिंग कर दी थी, जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई थी।

चेकिंग के दौरान भागे
छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच से अधिक लोग घायल गए थे। सिडकुल पुलिस रात से ही बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। सामने आया कि दोनों बदमाशों ने देर रात में फायरिंग की थी, जिसमें छर्रे लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, करतूत बरामद हुए हैं।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।