‘सुनील जाखड़ ने नहीं दिया कोई इस्तीफा’, – विरोधी फैला रहे अफवाह

Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर को भारतीय जनता पार्टी ने झूठी और निराधार बताया है। बीजेपी नेता अनिल सरीन ने कहा कि सुनील जाखड़ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई गई है। जो पूरी तरह निराधार है।

अनिल सरीन ने वीडियो जारी कर कहा कि यह विपक्षी पार्टी का काम है। बीजेपी की सफलता से विरोधी हताश और निराश है। जिसके चलते ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अभी भी हैं। वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक में नहीं हुए शामिल

वहीं, आज सुबह खबर आई थी कि सुनील जाखड़ ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते काफी दिनों से वे पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि वे गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

सूत्रों के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बनाए जाने से भी वे पार्टी से नाखुश थे। उन्हें लग रहा था कि वे काफी सीनियर हैं, इसके बाबजूद उनकी अपेक्षा कर बिट्टू को मंत्री बना दिया गया।

नाराजगी के क्या हैं कारण

बताया गया कि सुनील जाखड़ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की है। उनकी नाराजगी के दो कारण सामने आए थे। एक तो पंजाब भाजपा में बाहरी बनाम पुराने का मुद्दा चरम पर है और दूसरा पार्टी ने राज्यसभा में भेजने को लेकर भी उन्हें तवज्जो नहीं दी।

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो