ऊखीमठः गुप्तकाशी – छेनागाड – बसुकेदार मोटर मार्ग पर लम्बगौणी – नागजनई के मध्य मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने से मोटर मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                 ऊखीमठः गुप्तकाशी – छेनागाड – बसुकेदार मोटर मार्ग पर लम्बगौणी – नागजनई के मध्य मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने से मोटर मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है तथा गुप्तकाशी से रूद्रप्रयाग जाने वाले बडे वाहनों की आवाजाही विद्या पीठ – चुन्नी बैण्ड से होने के कारण घन्टो जाम लगना आम बात हो गयी है जिससे तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को मंजिल तक पहुंचने में घन्टो का समय लग रहा है। मोटर मार्ग पर पुस्ता ढहने से हरिद्वार, देहरादून – गुप्तकाशी – नागजनई बस सेवा भी प्रभावित होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि दो माह पूर्व रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने पुल के निचले हिस्से में भूकटाव होने के कारण स्थानीय प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। विगत दिनों नेशनल हाईवे द्वारा पुल के नीचे भूकटाव वाले स्थान का ट्रीटमेंट करने के बाद कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू तो हो पायी थी मगर बडे़ वाहनों की आवाजाही गुप्तकाशी – नागजनई – गिवाडी गाव से जारी थी। विगत दिनों गुप्तकाशी – छेनागाड – बसुकेदार मोटर मार्ग पर लम्बगौणी – नागजनई के मध्य मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने से मोटर मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही ठप होने से तीर्थ यात्रियों व स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने के कारण गुप्तकाशी से नागजनई होते हुए गिवाडी गांव पहुंचने वाले बडे़ वाहनों की आवाजाही विद्यापीठ – चुन्नी बैण्ड से होने के कारण मोटर मार्ग पर घन्टों जाम लगने से तीर्थ यात्रियों व स्थानीय जनता को मंजिल तक पहुंचने में घन्टो का समय लग रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश बगवाडी ने बताया कि गुप्तकाशी – छेनागाड – बसुकेदार मोटर मार्ग पर लम्बगौणी – नागजनई के मध्य मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने से मोटर मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही ठप होने से स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि देहरादून तथा हरिद्वार – गुप्तकाशी – नागजनई बस सेवायें भी बाधित है तथा गुप्तकाशी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत नागजनई के नौनिहालों को उक्त स्थल तक सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के ए ई अनुज भारद्वाज ने बताया कि पांच दिन पूर्व मोटर मार्ग पर पुस्ता ढहने से बडे़ वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है। उन्होंने बताया कि पुस्ता ढहने के बाद भी बडे़ वाहनों की आवाजाही के लिए प्राप्त जगह तो है मगर मोटर के ऊपरी हिस्से की चट्टान में वाहनों के टकराने की सम्भावना बनी हुई है तथा एक सप्ताह के अन्तर्गत बडे़ वाहनों की आवाजाही के प्रयास किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।