खेल महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

खेल महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

ऊखीमठः  मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में खेल महाकुंभ-2024 के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खेल महाकुंभ का सफल संचालन करने के निर्देश दिए।आयोजित बैठक में जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी ने अवगत कराया कि 04 अक्टूबर से 07 नवंबर, 2024 तक न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 व अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को क्रमशः तीन सौ, दौ सौ व डेढ़ सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह 25 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2015 तक विकासखंड स्तर पर इसी विधा व आयु वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को पांच सौ, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को 400 तथा तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को 300 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद जनपद स्तर पर 16 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024 तक अंडर-14, 17 एवं अंडर-20 बालक व बालिका वर्ग में फुटबाल, बैडमिंटन, जूड़ो, बाॅक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताईक्वांडो, कराटे, बास्केटबाॅल हैंडबाल, मलखम्ब, हाॅकी मुर्गा झपट में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले स्थान पर 800 रुपए दूसरे स्थान पर 600 तथा तीसरे स्थान प्राप्तकर्ता को 400 रुपए की नकद धनराशि पुरस्कार आवंटित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का दो दिन के अंदर पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजीकरण हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी सहित संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को ओआरएस घोल के साथ अन्य दवाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र राहुल डबराल, खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।