प्रदेश में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कारों की संख्या बढ़ेगी

Spread the love

प्रदेश में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कारों की संख्या बढ़ेगी। छात्र हित में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्यों के लिए हर साल प्राथमिक, माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा से एक-एक अतिरिक्त शिक्षक का पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक, शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल प्राथमिक, माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा से कुछ शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जाता है।

पुरस्कार के लिए शिक्षकों को आवेदन करने के बाद चयन की लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की संख्या 19 से लेकर 26 तक रहती है। सरकार का मानना है कि कई शिक्षक नवाचार और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए बेहतर काम तो करते हैं, लेकिन इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं करते।

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए अहम योगदान
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, ताजा मामला बागेश्वर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का है। इस विद्यालय के शिक्षकों के अभिनव प्रयास से स्कूल के 40 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में भी कुछ शिक्षक विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए अहम योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश के इस तरह के तीन शिक्षकों का हर साल इस पुरस्कार के लिए बिना आवेदन चयन किया जाएगा। इन शिक्षकों के चयन के लिए राज्य शैक्षिक पुरस्कार संबंधी शासनादेश में संशोधन किया जाएगा।

प्राथमिक, माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा से एक-एक अतिरिक्त शिक्षक का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए शासन और विभाग की कमेटी गठित की गई है। इन शिक्षकों के चयन के बाद इनसे आवेदन की प्रक्रिया को बाद में पूरा करवाया जाएगा

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।