गुवाहाटी के कामख्या शक्तिपीठ में होगा चतुर्थ सनातनी अधिवेशन, श्री सब्बल ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति के पांडाल से सबको आमंत्रण।

Spread the love

पंकज सीबी मिश्राः (प्रभारी सम्पादक) जौनपुर उ. प्र।

गुवाहाटी के कामख्या शक्तिपीठ में होगा चतुर्थ सनातनी अधिवेशन, श्री सब्बल ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति के पांडाल से सबको आमंत्रण।

                        जौनपुरः  जनपद के विकासखंड केराकत में जगह – जगह दुर्गा माता की की कई मूर्तियां स्थापित की गई हैं। भव्य पांडाल बने, घर घर कलश स्थापना हुआ, स्थानीय बाजारों से लेकर गांव कस्बो तक अलग अलग आकार और विभिन्न थीम पर सजावट के साथ देवी प्रतिमा और अन्य देवताओं की मूर्ति स्थापित हुई। जिनके समक्ष भक्त डीजे ढोल इत्यादि पर झूमते दिखाई दिए। थानागद्दी बाजार में भी पुलिस चौकी तिराहे से पुराने चौराहे और मुख्य चौराहे तक पांच देवी पांडाल नें लोगो को खूब आकर्षित किया। क्षेत्र में कई जगह विभिन्न स्वरूपों में बने देवी पांडाल लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। केराकत मंडल के अंतर्गत थानागद्दी केराकत मार्ग पर, श्री सब्बल ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति देवनाथपुर नें भी विगत चार वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति अध्यक्ष मयाशंकर चौहान और संयोजक बालमुकुंद सिंह गोलू के नेतृत्व में स्थानीय लोगो के सहयोग से दुर्गा पांडाल लगवाकर विगत नौ दिन से माता की प्रतिदिन आरती जगराता और भजन पूजन करवाया। गुरुवार को पांडाल में पहुँचे जनपद के पत्रकार और सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम् के जौनपुर जिलाध्यक्ष पंकज सीबी मिश्रा नें पांडाल की व्यवस्था देखी और माता के दर्शन कर आरती, पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री संब्बल ब्रह्म बाबा पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहें जिन्होंने पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक पंकज सीबी मिश्रा का माल्यार्पण कर उन्हें माता का प्रसाद दिया। माता के आरती कार्यक्रम के बाद पांडाल में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए वाराणसी की सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम् के जिलाध्यक्ष पंकज सीबी मिश्रा नें कहा की इस बार संस्था अपना चतुर्थ अधिवेशन 25 अक्टुबर से प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामख्या देवी धाम गुवाहाटी में करने जा रही जिसमें आप सभी माता भक्त सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्त कार्य में प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा तथा इस बार क़ानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त दुरुस्त हैं अतः हम सब यह पवित्र नवरात्री त्योहार बिल्कुल भक्ति भाव से मनाये तथा ध्वनि मानकों और अन्य सावधानियों का ध्यान रख आम जनता का सहयोग करें। उन्होंने कहा पंडालों में पूजा और सात्विकता का भाव लेकर ही प्रवेश करें तथा लोगो को सनातन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विनोद विश्वकर्मा, किशन गुप्ता, संतोष गौड़, श्रेष्ठ चौरसिया, गौरव मिश्रा, सौरभ, नीरज मिश्रा सहित तमाम समिति पदाधिकारी मौजूद रहें।

  • User

    Related Posts

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी। अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में जनपद के विद्यालयों में पेय, शौचालय एवं…

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों , महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम (मदिरा सवैया)

    • By User
    • October 17, 2024
    • 2 views
    प्रेम (मदिरा सवैया)

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    • By User
    • October 17, 2024
    • 4 views
    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।    

    सासू मां की खुशी।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    सासू मां की खुशी।

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    सजल।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 9 views
    सजल।

    दशहरा (दोहे)।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 5 views
    दशहरा  (दोहे)।