मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया।

Spread the love

मीडिया प्रभारी बीकेटीसीः डा. हरीश गौड़।

जोशीमठ को सुरक्षित रखने की पहल 

•मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया।

                      गोपेश्वर/ देहरादून: 11 अक्टूबर।मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने विगत वर्ष जोशीमठ में हुए भू धंसाव के बाद ज्योर्तिमठ के संरक्षण हेतु शासन स्तर पर की गयी सार्थक पहल हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 सितंबर को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन से बातचीत की तथा इस बात पर सहमति बनी कि आपदा प्रबंधन सचिव तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल सहित जिलाधिकारी चमोली ज्योर्तिमठ भू धंसाव आपदा पीड़ितों से मिलेंगे तथा ज्योर्तिमठ की सुरक्षा हेतु सर्वमान्य समाधान पर वार्ता करेंगे।

इसी क्रम में बीते 8 अक्टूबर को आपदा प्रबंधन सचिव सहित आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से सभी संगठनों/ संस्थाओं , व्यक्तियों से बातचीत की तथा ज्योर्तिमठ में ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज प्लांट, प्रोटेक्शन वाल, भवन निर्माण अनुमति, विस्थापन विकल्प आदि पर विचार-विमर्श हुआ मूल निवासी स्वाभिमान संगठन भी इस वार्ता में शामिल था।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को लिखे पत्र मे मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ज्योर्तिमठ के अध्यक्ष एवं बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल तथा सचिव समीर डिमरी ने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेय अजय की पहल से ही आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ज्योर्तिमठ पहुंचे और एक सकारात्मक वार्ता हुई, हम इस वार्ता के लिए ज्योर्तिमठ निवासी विगत दो वर्ष से प्रतीक्षारत थे।

विशेष बात यह कि दोनों अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी भी ज्योर्तिमठ के लोगों के बीच बातचीत को पहुंचे।पदाधिकारियों ने आशा प्रकट की कि बीकेटीसी अध्यक्ष के सकारात्मक प्रयासों से हुई वार्ता से के क्रियान्वयन से ज्योर्तिमठ सुरक्षित होगा इस पहल से बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा पूरे ज्योर्तिमठ में आयी है।

संयुक्त बयान में कहा कि सभी ज्योतिर्मठ निवासी बीकेटीसी अध्यक्ष का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और भगवान श्री नृसिंह जी नवदुर्गा और चंडिका माता से बीकेटीसी अध्यक्ष के यशस्वी भविष्य की कामना करते है। आशा प्रकट की है भविष्य में भी बीकेटीसी अध्यक्ष का सहयोग ज्योर्तिमठ को मिलता रहेगा

 

 

 

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    कोई भी काम असंभव नहीं

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।