पिथौरागढ़ में हुई बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत

Spread the love

धारचूला। पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, मृतकों में दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है। मंगलवार की रात्रि महेंद्रनगर के बैतड़ी को आ रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस खसरे खान नाम स्थान पर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका तीन की 45 वर्षीय जयमती बोहरा, 26 वर्षीय कमला बोहरा, उनके दो दिन के नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा की मौत हो गई।

प्रहरी प्रवक्ता उपेंद्र बहादुर बम ने बताया कि दुर्घटना में नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, विमला महता, धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा, बस चालक विरेंद्र बोहरा, नवराज रतौकी, सुरेंद्र रतौकी, दामोदर महरा, धन बहादुर महरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है

पत्थर से टकराकर रपटी बाइक, दो घायल

गरमपानी : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जौरासी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर पर चढ़ी बाइक असंतुलित होकर रपट गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने दोनों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया।

मंगलवार को सुयालबाड़ी निवासी उमेश वर्मा व अमित वर्मा बाइक से हल्द्वानी से सुयालबाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान जौरासी क्षेत्र में पहुंचे ही सड़क पर गिरे पत्थर पर चढ़कर असंतुलित होकर हाईवे पर ही रपटती चली गई। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

बरसात में मार्ग पर आया मलबा, लोगों के लिए बना आफत

कालाढूंगी: एक माह पहले बारिश से कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर मलबा आ गया था। लेकिन अभी तक इसकी सफाई नहीं हो पाई है। जो अब राहगीरों के लिए आफत बन चुका है।

लोक निर्माण विभाग रामनगर के अंर्तगत कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग में ब्रहम बूबू मंदिर के पास बरसात में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गया है। यहां पर तीव्र मोड़ होने से कभी भी हादसा हो सकता है। लोनिवि के जेई उमाशंकर कुकरेती ने बताया कि जल्द ही मलबा हटा दिया जाएगा।

घर जाते समय संदिग्ध परिस्थिति में हुई बाइक सवार की मौत

रामनगर: रात में अपने घर जा रहे किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है। कोतवाली के अंतर्गत मालधनचौड़ के कुंभगडार खत्ता निवासी चंदन 17 पुत्र आनंद सिंह सोमवार शाम साढ़े चार बजे अपनी मौसी को मालधनंबर सात के लिए निकला था।

मौसी को छोड़कर वह शाम साढ़े पांच बजे रामनगर कानिया गांव के निए निकला था। एसएसआई मो. युनूस ने बताया कि संभवत: बासीटीला मनोरथपुर के समीप वह दुर्घटना का शिकार हो गया। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन को चिंता हुई। स्वजन ने रात में एक बजे पुलिस को जानकारी दी। मंगलवार सुबह बाइक नाले में मिली। उसका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु किसी जानवर से टकराकर नहर में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • User

    Related Posts

    धामी सरकार की पहल रंग लाई, एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए

    Spread the love

    Spread the love देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल रंग लाई। प्रदेश के एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए। वेतन खाताधारक के रूप…

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में लोगों से मिले। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम (मदिरा सवैया)

    • By User
    • October 17, 2024
    • 2 views
    प्रेम (मदिरा सवैया)

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    • By User
    • October 17, 2024
    • 4 views
    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।    

    सासू मां की खुशी।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    सासू मां की खुशी।

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    सजल।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 9 views
    सजल।

    दशहरा (दोहे)।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 5 views
    दशहरा  (दोहे)।