उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में संशोधित करते हुए दक्षिण कोरिया को पहली बार ‘शत्रु राष्ट्र’ करार दिया

Spread the love

उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में संशोधित करते हुए दक्षिण कोरिया को पहली बार ‘शत्रु राष्ट्र’ करार दिया है। संविधान में बदलाव के लिए उत्तर कोरिया की संसद में पिछले हफ्ते दो दिन तक बैठक हुई थी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने जनवरी में दक्षिण कोरिया को देश का मुख्य शत्रु घोषित करने का आह्वान किया था।

दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़कों को किया गया ध्वस्त

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो अब उपयोग में नहीं हैं और जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़क संपर्क को तोड़ना, दक्षिण कोरिया को एक शत्रु राष्ट्र के रूप में स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़कों और रेल मार्गों पर विस्फोट करने का वीडियो फुटेज जारी किया।

जनवरी में तानाशाह किम ने दी थी युद्ध की धमकी

बता दें कि इस साल जनवरी में किम जोंग उन ने दिए गए भाषण में संवैधानिक परिवर्तन की मांग की थी। किम जोंग उन ने कहा था कि अगर दक्षिण कोरिया हमारी जमीन, वायु और जल क्षेत्र का 0.001 मिमी भी अतिक्रमण करेगा तो युद्ध होगा।”

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो