मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ बैठक में रखीं समस्याएं

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ शनिवार को सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक में हिमालयी राज्य उत्तराखंड को आधारभूत ढांचे के विस्तार में हो रही कठिनाइयों को विस्तार से उठाया।

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नीति निर्धारण आवश्यक है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन विकट समस्या है। इसके समाधान को पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका वृद्धि के लिए विशेष नीति बनाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा, जंगल की आग, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या बड़ी चुनौती हैं। पर्वतीय, मैदानी, भाबर और तराई के रूप में विषम भौगोलिक परिस्थितियों से राज्य को जूझना पड़ता है।

दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे होने के कारण उत्तराखंड सामरिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘नदी जोड़ो परियोजना’ पर कार्य कर रही है। इसके लिए अत्यधिक धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने आयोग से परियोजना के लिए तकनीकी सहयोग देने का अनुरोध किया।

फ्लोटिंग जनसंख्या, आपदा, जंगल की आग को मिले सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फ्लोटिंग जनसंख्या को ध्यान में रखकर नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनसंख्या लगभग सवा करोड़ है, लेकिन धार्मिक और पर्यटन प्रदेश होने से 10 गुना अधिक पर्यटक एवं यात्री आवाजाही कर रहे हैं। उनके लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य को करना पड़ता है।

राज्य में प्राकृतिक आपदा से प्रति वर्ष जन-धन हानि होती है। ढांचागत सुविधाएं बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त होती हैं। इसे ध्यान में रखकर नीति निर्धारण आवश्यक है। राज्य में जंगल की आग विकट समस्या है। इससे निपटने के लिए राज्य को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने को उन्होंने आयोग से सहयोग मांगा।

सीमांत क्षेत्रों को बने विशेष नीति

उन्होंने राज्य के सीमांत क्षेत्रों के भी विशेष नीति बनाने का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सशक्त उत्तराखंड की पहल वर्ष 2022 से प्रारंभ की। आगामी पांच वर्षों में राज्य की आर्थिकी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में राज्य की आर्थिकी वर्ष 2022 के सापेक्ष 1.3 गुना हो चुकी है। इस लक्ष्य को पूरा करने को अल्पकालिक, मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किए गए हैं।

राज्य को हर संभव सहयोग देगा नीति आयोग: सुमन बेरी

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने नीति आयोग से जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने बैठक में राज्य की प्रमुख चुनौतियों से संबंधित जिन विषयों पर चर्चा हुई है, उनके लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के आकांक्षी जिलों और विकासखंडों के विकास के लिए भी नीति आयोग हर संभव सहयोग देगा।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।