ऊखीमठः पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर, विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी तथा शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में प्रति दिन हजारों तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर, विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी तथा शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में प्रति दिन हजारों तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सभी तीर्थ स्थलों में तीर्थ यात्रियों के आकडा नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केदार घाटी में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में इजाफा होने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में अभी तक 14 लाख 60 हजार, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में 1 लाख 48 हजार, ओकारेश्वर मन्दिर में 48 हजार तथा मदमहेश्वर धाम में 14 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर मनौती मांग चुके हैं। 31 जुलाई को गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर दैवीय आपदा आने के कारण कुछ दिनों तक यात्रा प्रभावित रहने से सभी तीर्थ धाम की यात्रा प्रभावित तो रही मगर गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही बहाल होने के बाद सभी धामों की यात्रा ने फिर गति पकड़ी है तथा इन दिनों केदार घाटी का मौसम खुशनुमा होने तथा कपाट बन्द होनी की तिथि निकट आते ही सभी धामों ने यात्रा इन दिनों चरम पर है। मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि इन दिनों केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 10 से 12 हजार तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी रमेश नेगी ने बताया कि ओकारेश्वर मन्दिर में अभी तक 48 हजार से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं तथा मदमहेश्वर धाम में 14 हजार तीर्थ यात्रियों के आकड़े ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि मदमहेश्वर धाम पहुंचने के लिए 14 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है फिर भी इस बार मदमहेश्वर धाम में विगत वर्ष की तुलना अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे है। बताया कि विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी व शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में भी प्रति दिन सैकड़ों तीर्थ यात्री पहुंच रहे है। तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तुंगनाथ धाम प्रतिदिन 2200 से 2500 तीर्थ यात्री पहुंच रहे है। सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर में भी तीर्थ यात्रियों की आवाजाही निरन्तर जारी है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।