ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा का आधार शिविर व सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार आजादी के बाद पहली बार यातायात से जुड़ने जा रहा है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

             ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा का आधार शिविर व सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार आजादी के बाद पहली बार यातायात से जुड़ने जा रहा है। राज्य योजना के अन्तर्गत अकतोली – गौण्डार 5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर राजी रहने से आगामी 6 माह के अन्तर्गत गौण्डार गाँव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगामी 2025 की मदमहेश्वर यात्रा शुरू होने पर तीर्थ यात्रियों को गौण्डार गाँव तक पहुंचने के लिए यातायात सुविधा मिल सकती है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध पर जारी रहने तथा गौण्डार गाँव के पहली बार यातायात से जुड़ने के कारण ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गाँव के यातायात से जुड़ने के बाद मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने , मदमहेश्वर घाटी के पैदल ट्रकों को विशिष्ट पहचान मिलने के साथ गौण्डार – मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों का भी चहुंमुखी विकास होगा। बता दे कि राज्य योजना के अन्तर्गत अकतोली – गौण्डार 5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व शुरु किया गया था मगर कार्यदाही संस्था की उदासीनता के कारण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बे समय तक में अधर में लटका रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार भटट् की कार्यकुशलता व गौण्डार गाँव के ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष मई माह से अकतोली – गौण्डार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर दुबारा शुरू किया गया तथा अब तक मोटर मार्ग के प्रथम चरण का 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा आने वाले मई माह में मोटर मार्ग के प्रथम चरण के निर्माण कार्य पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधान गौण्डार बीर सिंह पंवार ने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य गतिमान है तथा आगामी मई माह तक प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार का कहना है कि अकतोली – गौण्डार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मदमहेश्वर धाम पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल दूरी कम होगी तथा मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में भारी इजाफा होगा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार का कहना है कि गौण्डार गाँव तक यातायात सुविधा मिलने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय में इजाफा , स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि होगी। मदमहेश्वर घाटी के पैदल ट्रेको को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले अभिषेक पंवार का कहना है कि गौण्डार गाँव तक यातायात सुविधा मिलने से मदमहेश्वर – पाण्डव सेरा – नन्दीकुण्ड सहित अन्य पैदल ट्रेको को भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी जिससे स्थानीय युवाओं के सन्मुख स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगें।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।